फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   प्रेमी के कहने पर पति को दिया तलाक, अब प्रेमी ने भी दुत्कारा

प्रेमी के कहने पर पति को दिया तलाक, अब प्रेमी ने भी दुत्कारा

Thu, 27 Sep 2018 01:05 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
प्रेमी के कहने पर पति को दिया तलाक, अब प्रेमी ने भी दुत्कारा

विज्ञापन
प्रेमी के कहने पर पति को दिया तलाक, अब उसने भी छोड़ा साथ

गोंडा। प्रेमी के कहने पर एक विवाहित युवती ने अपने पति को तलाक दे दिया। तलाक के बाद जब वह प्रेमी के घर पहुंची तो उसे अपनाने के बजाय प्रेमी ने उसे दुत्कार दिया।

जब युवती ने दबाव बनाया तो प्रेमी ने परिजनों संग मिलकर युवती को जमकर पीटा। प्रेमी की बेवफाई से आहत युवती ने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है और एसपी को शिकायती पत्र देकर प्रेमी व उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन


फैजाबाद जिले की रहने वाली एक 22 वर्षीया युवती ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि दो वर्ष पहले वह धानेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली अपनी बहन के घर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं के रहने वाले एक युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ दिन बाद उसकी शादी दूसरी जगह हो गई युवती का कहना है कि शादी के बाद भी युवक उसके संपर्क में बना रहा और उसके ससुराल आने जाने लगा।

युवक ने शादी करने का वादा कर उस पर अपने पति को तलाक देने का दबाव बनाया तो हाल ही में उसने अपने पति को तलाक दे दिया। तलाक के बाद 23 सितंबर को जब वह अपने प्रेमी के घर पहुंची को वह शादी से मुकर गया और युवती को दुत्कार कर भगा दिया।


जब उसने दबाव बनाया तो प्रेमी ने अपने परिजनों संग मिलकर युवती को मारा पीटा। प्रेमी की बेवफाई से आहत युवती ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक लल्लन सिंह से मिलकर अपनी पीड़ा सुनाई और प्रेमी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। युवती ने एसपी से प्रेमी व उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed