फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   ग्रामीण से पैसे वसूलने के मामले में फंसे दो सिपाही

ग्रामीण से पैसे वसूलने के मामले में फंसे दो सिपाही

Sun, 25 Feb 2018 10:04 PM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीण से पैसे वसूलने के मामले में फंसे दो सिपाही
ग्रामीण से पैसे वसूलने के मामले में दो सिपाही दोषी
विज्ञापन


गोंडा। कटरा बाजार थाने के दो आरक्षी ग्रामीण से पैसा वसूलने के मामले में फंस गये हैं। इन पर अब कार्रवाई की तलवार लटक गई है। दोनों सिपाहियों की ओर से ग्रामीण से पैसे वसूल करने व जान से मारने के लिए पिस्टल लगाकर धमकाने की शिकायत के मामले में सीओ की जांच में भी दोषी करार दिये गये हैं। अब इन पर एसपी की ओर से कभी कार्रवाई की जा सकती है।

कटरा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम भैरमपुर पाठकपुरवा निवासी तरूण पाठक ने एसपी से शिकायत की थी। उनका आरोप था कि वह नौ फरवरी को गांव के पास ट्राली पर मिट्टी खोदकर भरवा रहा था। उसी समस थाने के सिपाही अनिल सिंह व रूपेन्द्र यादव ने पहुंचकर उसे व उसके चाचा शिव नन्दन को बांधकर ट्राली पर लादकर थाने चलने को कहा।
विज्ञापन


रास्ते में दोनों सिपाहियों ने उससे 30 हजार रुपये मांगे। पैसा न होने पर अवधेश कुमार नाम के सीमेंट सरिया दुकानदार से पैसा लेकर देने के लिए जान से मारने की धमकी दी। तरूण कुमार ने दोनों सिपाहियों को दुकानदार से लेकर 12 हजार रुपये दिये बाकी दो दिन बाद देने का वादा किया जब सिपाहियों ने उन्हें छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने इस मामले की जब सीओ करनैलगंज को जांच दी तो सीओ कृष्ण चन्द्र सिंह ने जांच में आरोप सही पाये। आरक्षियों को डयूटी के लिए सदर न्यायालय रवाना किया गया था। दोनों सिपाही लौटकर थाने में सूचना देने के वसूली के काम में लग गये।


सीओ ने दोनों आरक्षियों के कृत को विभाग की छवि धूमिल करने व अनुशासनहीनता का घोर परिचायक करार देते हुए दोषी ठहराते हुए कप्तान को रिपोर्ट भेजी है। सीओ कृष्णचंद्र सिंह ने बताया कि त्वरित जांच में दोनों सिपाही दोषी पाए गए हैं। इनके खिलाफ पूरी रिपोर्ट एसपी को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed