{"_id":"5a66157d4f1c1b82268b5c1e","slug":"11516639613-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने अनुसूचित छात्रावास मेें घुसकर छात्रों को हाकी व डंडों से पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबंगों ने अनुसूचित छात्रावास मेें घुसकर छात्रों को हाकी व डंडों से पीटा
Updated Mon, 22 Jan 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दलित छात्रावास मेें दबंगों का धावा, छात्रों को हाकी-डंडों से पीटा
गोंडा। बभनान स्थित राजकीय अनूसूचित छात्रावास में रहने वाले छात्रों को कस्बे के ही कुछ दबंग युवकों ने छात्रावास में घुसकर हाकी व डंडों से जमकर पीटा।
इस मामले में छात्रों ने छपिया थाने में चार युवकों को नामजद करते हुए करीब दर्जन भर अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट व दलित उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
छपिया थाना क्षेत्र के बभनान कस्बे में राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास बना हुआ है। इस छात्रावास का संचालन समाज कल्याण विभाग करता है। वर्तमान में छात्रावास में करीब 65 छात्र रहकर पढ़ाई कर रहे हैं।
यह सभी छात्र हास्टल के बगल स्थित आचार्य नरेंद्र देव पीजी कालेज के छात्र है और हास्टल में रहकर पढ़ाई करते हैं। छात्रावास के रंजीत कुमार का कहना है कि 18 जनवरी को हास्टल के किसी छात्र से कॉलेज के छात्रों से कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन
इसी बात को लेकर 19 जनवरी को महाविद्यालय के छात्र राहुल सिंह, अतुल सिंह, प्रशांत सिंह,व सत्येंद्र सिंह अपने दर्जन भर साथियों संग हास्टल में घुस आए। सभी लोगों ने हाथ में हाकी व डंडा ले रखा था। बिना कुछ पूछे सभी लोगों ने हास्टल के छात्रों को एक तरफ से पीटना शुरु कर दिया।
खुलेआम इस पिटाई से छात्रों में भगदड़ मच गई। इस पिटाई में रंजीत कुमार, प्रेमदत्त मेधंकर, नितेश कुमार, प्रशांत राज, दुर्गेंश कुमार, लक्ष्मीकांत, राजकुमार, विनेश कुमार समेत अन्य कई छात्र घायल हो गए।
हास्टल के छात्रों की चीख पुकार सुनकर जब महाविद्यालय के कुछ अन्य छात्र दौड़े और वहां पहुंचकर बीच बराव कराया। इस मामले में रंजीत कुमार ने छपिया थाने में राहुल सिंह, अतुल सिंह, प्रशांत सिंह व सत्येंद्र सिंह समेत दर्जन भर अज्ञात युवकों के खिलाफ हास्टल में घुसकर मारने पीटने व दलित उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। छपिया एसओ शैलेश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
हास्टल में कैद हुए छात्र, पढ़ाई छूटी
गोंडा। रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद भी दबंग युवकों ने छात्रावास में रहने वाले छात्रों का पीछा नही छोड़ा है। घटना वाले दिन से ही दबंग छात्रों को हास्टल से बाहर नही निकलने दे रहे हैं। जिससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। सोमवार को हास्टल के करीब 30 छात्र जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय पहुंचे और दबंगो के आतंक की कहानी सुनाई।
अपनी पीड़ा लेकर आए रंजीत कुमार, प्रेमदत्त मेधकर, नितेश कुमार, प्रशांतराज, दुर्गेश कुमार, लक्ष्मीकांत, राजकुमार, विनेश कुमार, गुलशन कुमार, विशाल विक्रम आनंद, आशीष, संदीप, घनश्याम, सूर्यभान, राहुल, चंद्रेश, अमरजीत, कपिलदेव, संघ सिंधु मेधंकर, विमलेंद्र, विशाल, अरुण कुमार, जितेंद्र, चंदन, शेषनाथ, संजय, विकास, अनुराग, अंकुर, आदित्य, सतेंद्र, सहेंद्र, मुन्नालाल व विजयपाल ने बताया कि दबंग युवक दो दिन हास्टल में घुसकर उनकी पिटाई कर चुके हैं और हास्टल से बाहर निकलने पर फिर से मारने की धमकी दे रहे हैं। ऐसे में मारे डर के परेशान छात्रों ने हास्टल में सुरक्षा मुहैया कराए जाने की गुहार लगाई है।
इनसेट
अनुसूचित जाति के छात्रावास में रहने वाले छात्रों की पिटाई का मामला संज्ञान में है। छपिया थाने में एफआईआर दर्ज करा दी गई है। छात्रों की सुरक्षा के लिए पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजा जा रहा है।
अंजनी कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी