{"_id":"5a36982a4f1c1bcd6d8b481d","slug":"11513527338-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में चले बम, दो लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन विवाद में चले बम, दो लोग घायल
Updated Sun, 17 Dec 2017 09:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन विवाद में चले बम, दो लोग घायल
तरबगंज(गोंडा)। पथार गांव में जमीन विवाद को लेकर रविवार की रात दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। संघर्ष के दौरान दो पक्षों में हथगोला चला जिसमें दो लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अभी किसी पक्ष से पुलिस को तहरीर नहीं मिली है।
थाना तरबगंज क्षेत्र के पथार गांव के रहने वाले सूर्य नरायन व जगदीश सिंह के बीच जमीन का विवाद था। इसी को लेकर दोनों पक्षों में रविवार की देर शाम कहासुनी हो गई। इसी बीच दूसरे पक्ष ने हथगोला फेंक दिया।
जिसमें जगदीश सिंह व राहुल सिंह घायल हो गए। इसी बीच ग्रामीणों ने बवाल के दौरान आए गांव के बाहर के हमलावरों से मोर्चा ले लिया और वे भाग खड़े हुए। ग्रामीणों ने बदमाशों की एक बाइक तोड़ दी। ग्रामीणों का घेराव देखकर बदमाश भाग निकले। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष तरबगंज मनीष जाटव ने बताया कि सूचना मिली है मौके पर फोर्स भेजी गई है। घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिर्पोट दर्ज कराई जाएगी।