फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   तालाब में डूबने से दो छात्रों की मौत

तालाब में डूबने से दो छात्रों की मौत

Tue, 17 Jul 2018 11:04 PM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
तालाब में डूबने से दो छात्रों की मौत
तालाब में डूबने से दो छात्रों की मौत
विज्ञापन


गोंडा। कुड़ासन गांव के मजरे डीहवा के रहने वाले दो छात्रों की मंगलवार की दोपहर चुटीहवा तालाब में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चों के डूबने की सूचना साथ में नहाने गए अन्य बच्चों ने उनके घर वालों को दी।

परिवार के लोगों समेत गांव के लोग भागकर तालाब पर पहुंचे और दोनों बच्चों को तलाश कर बाहर निकाला गया। मगर तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। दोनों बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के कुड़ासन गांव के मजरे डिहवा के रहने वाले शिव चरण यादव का बेटा युवराज (13) व इसी गांव के रक्षाराम उर्फ रछू का बेटा सतीश (14) कुड़ासन बाजार के एक निजी विद्यालय नवीं के छात्र हैं। मंगलवार की सुबह दोनों स्कूल गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छुट्टी होने के बाद दोनों घर पर पहुंचे और अपने गांव के चार-पांच बच्चों के साथ गांव के समीप चुटीहवा तालाब में हररोज की तरह मंगलवार को भी नहाने गए थे। वहां नहाते समय युवराज का पैर अचानक फिसल गया, जिससे वह डूबने लगा।

उसे डूबता देख सतीश बचाने आगे बढ़ा। इसी बीच दोनों गहरे पानी में डूब गए। दोनों के साथ तालाब में नहाने गए साथी बच्चे भागकर दोनों के घरपहुंचे और घर वालों को सूचना दी। परिवार वालों के साथ गांव वाले मौके पर पहुंचे और तालाब से दोनों का शव तालाब से बाहर निकाला।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों बचों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि दोनों बच्चों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पानी में डूबी चांदनी

बलरामपुर। देहात थाना क्षेत्र के नहर बालागंज निवासी मैनुद्दीन की बेटी चांदनी (14) की पानी में डूबने से मौत हो गई है। मैनुद्दीन ने बताया कि उनकी बेटी चांदनी मानसिक रूप से विक्षिप्त थी।


चांदनी के तालाब में डूबने की सूचना पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष देहात जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मंगलवार को तालाब में डूबी चांदनी के शव की स्थानीय गोताखोरों से तलाश कराई गई। काफी देर मशक्कत के बाद शव तालाब से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed