फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   सरयूघाट पर लटकता मिला युवक का शव

सरयूघाट पर लटकता मिला युवक का शव

Tue, 17 Jul 2018 11:04 PM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
सरयूघाट पर लटकता मिला युवक का शव
शमशान घाट में लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन

गोंडा। करनैलगंज के सरयू किनारे स्थित शमशान घाट के पास लगे एक नीम के पेड़ से मंगलवार की सुबह एक 30 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटकता मिला।

लोगों ने युवक की हत्या कर शव को फंदे से लटकाए जाने की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मंगलवार की सुबह सरयूपुल कटराघाट स्थित शमशान स्थल के पास लगे नीम के पेड़ से एक 30 वर्षीय युवक का शव लटकता मिला। घाट पर स्नान करने आए लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया।


युवक के जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान संतराम निवासी सीर बनकट थाना धानेपुर के रुप में हुई है। कोतवाली करनैलगंज एसआई कमलेश कुमार ने बताया कि संतराम के पास से आधार कार्ड के साथ ही फोटो पहचानपत्र, इलाहाबाद बैंक का एटीएम सहित कुछ कागज व पैसे मिले हैं। कोतवाल वेदप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed