फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   10 people involved in the fraud including sub registrars

जालसाजी में सब रजिस्ट्रार समेत 10 लोग फंसे

Sat, 06 Feb 2016 11:34 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 06 Feb 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
फर्जी दस्तावेज के आधार पर जमीन हड़पने के मामले में सब रजिस्ट्रार करनैलगंज समेत 10 लोग फंस गए हैं। अदालत ने सब रजिस्ट्रार करनैलगंज समेत 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


थाना तरबगंज क्षेत्र के चंद्रसुहा बनगांव के रहने वाले लक्ष्मीनरायन दास ने अदालत में प्रार्थनापत्र देकर मौजूदा सब रजिस्ट्रार करनैलगंज सौरभ सिंह समेत 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की गुहार लगाई।
विज्ञापन


जिसमें कहा गया कि तत्कालीन सब रजिस्ट्रार तरबगंज सौरभ सिंह से मिलीभगत कर फर्जी दस्तावेज के आधार पर 19 जनवरी 2007 को राम सुंदरदास निवासी सुंदरभवन हनुमानगढ़ी अयोध्या फैजाबाद व चंदसुहा प्रहलाद दशा का पुरवा डिक्सिर के सर्वराकार से संपत्ति की रजिस्ट्री करा ली गई, जबकि महंत रामसुंदरदास की मृत्यु 19 अक्टूबर 2006 को हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में अदालत ने सब रजिस्ट्रार सौरभ सिंह, अरुणदास रतन सिंहासन राजगद्दी मंदिर अयोध्या, सुरेंद्र सिंह निवासी राजगद्दी मंदिर अयोध्या, पवन सिंह निवासी चड़ौवा थाना वजीरगंज, नवल किशोर सिंह निवासी मुखल जनपद बांदा, प्रदीप दास निवासी रामकचहरी मंदिर अयोध्या, राजेंद्र कुमार यादव निवासी कटी तिराहा नवाबगंज, सालिकराम दास निवासी हनुमानगढ़ी अयोध्या, शैलेंद्र कुमार निवासी मोहल्ला वशिष्ठ कुंड फैजाबाद, जितेंद्र कुमार निवासी मोहल्ला अमानीगंज फैजाबाद के खिलाफ थानाध्यक्ष तरबगंज को एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं।


थानाध्यक्ष तरबगंज योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अभी उन तक अदालत के आदेश की प्रति नहीं पहुंची है। उन्होंने बताया कि आदेश मिलते ही एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed