फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   10 people injured in assault

मारपीट में 10 लाोग घायल

Tue, 18 Aug 2015 11:01 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 18 Aug 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
जमीन की रंजिश को लेकर पसका बाजार में मंगलवार की सुबह दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ, जिसमें 10 लोग घायल हो गए। घायलों का सीएचसी में इलाज कराया गया है। एक पक्ष की ओर से चार लोगों के खिलाफ मारपीट व लूट तो दूसरे पक्ष की तरफ से छह लोगों के खिलाफ मारपीट व बलवा की रिपोर्ट थाना परसपुर में दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

 
परसपुर थाना क्षेत्र के पसका कस्बा के रहने वाले राजेन्द्र मिश्र ने बताया कि उसकी कस्बे में खाद की दुकान है। उसकी कस्बा के ही रहने वाले कामेश प्रताप सिंह से जमीन की रंजिश चल रही है। राजेन्द्र का आरोप है कि इसी को लेकर मंगलवार की सुबह उसकी खाद की दुकान पर कामेश प्रताप सिंह अपने साथियों संग आ धमके और मारपीटकर काउंटर में रखे 15 हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन


मारपीट में राजेन्द्र मिश्र, बृजेश मिश्र, महेश मिश्र, अवधेश, दिनेश व हदेश घायल हो गए। दूसरे पक्ष के मीतू सिंह का आरोप है कि सुबह वह अपनी जमीन पर दीवार का निर्माण करा रहे थे। इसी बीच महेश मिश्र अपने साथियों संग वहां आए और दीवार बनवाने से रोकने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उसने विरोध किया तो लाठी-डंडा से हमला कर दिया। जिसमें कामेश प्रताप सिंह, आलोक, आशुतोष व जमादार घायल हो गए। इस मामले में थाना परसपुर में राजेन्द्र मिश्र ने कामेश प्रताप सिंह, आलोक, आशुतोष व जमादार के खिलाफ  मारपीट व लूट तो मीतू सिंह ने महेश मिश्र, बृजेश मिश्र, राजेन्द्र मिश्र, अवधेश, दिनेश व हृदेश मिश्र के खिलाफ  मारपीट व बलवा की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थानाध्यक्ष परसपुर देवेन्द्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed