{"_id":"621e605f2c00ba715d03ba82","slug":"crime-stolen-gonda-news-lko619973552","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान ड्यूटी में गई शिक्षामिश्रा, चोरो ने उडाई नकदी व गहने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान ड्यूटी में गई शिक्षामिश्रा, चोरो ने उडाई नकदी व गहने
फोटो-19-गोंडा में कटरा बाजार के बैरमपुर गांव के एक घर में चोरी के बाद बिखरा सामान। (संवाद)
- फोटो : GONDA
Link Copied
कटरा बाजार (गोंडा)। बैरमपुर गांव के मजरे लाला पुरवा में विधानसभा चुनाव के मतदान की रात चोरों ने एक शिक्षामित्र के घर से डेढ़ लाख रुपये नकदी समेत गहने व कपड़े पार कर दिए। पीड़ित ने चोरी गए गहनों की कीमत तीन लाख रुपये बताई है। मामले में थाना कटरा बाजार में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस जांच में जुटी है। शिक्षामित्र मतदान की ड्यूटी में गई थी।
विज्ञापन
थाना कटरा बाजार क्षेत्र के ग्राम बैरमपुर के मजरा लाला पुरवा निवासी विनय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उसकी पत्नी पूनम श्रीवास्तव शिक्षामित्र है। विनय के मुुताबिक पूनम की विधानसभा चुनाव में ड्यूटी लगी थी। बीती 27 फरवरी को घर में ताला लगाकर वह अपनी पत्नी को लेकर मतदान ड्यूटी कराने गया था। इसका फायदा उठाकर चोरों ने घर का ताला तोड़ दिया और घर में घुस आए। चोरों ने घर में रखी डेढ़ लाख रुपये नकदी, गहने व कीमती कपड़े लेकर चंपत हो गए।
विज्ञापन
विनय ने बताया कि मतदान ड्यूटी के बाद जब वह पत्नी को लेकर घर पहुंचा तो घर संदूक खुला मिला और सामान बिखरा पड़ा था। संदूक से डेढ़ लाख रुपये नकदी, गहने व कपड़े गायब थे। विनय ने चोरी गए गहनों की कीमत तीन लाख रुपये बताई है। विनय कुमार श्रीवास्तव ने थाना कटरा बाजार में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।