फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   crime,kidnap

चाचा के सिर पर बंदूक सटाकर भतीजी को किया अगवा

Sun, 27 Mar 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
crime,kidnap
गोंडा। गोंडा-उतरौला मार्ग पर सालपुर नहर पुल के पास शनिवार की देररात शादी से परिवार के साथ चौपहिया गाड़ी से लौट रही एक युवती को जबरन कुछ लोगों ने उसे अगवा कर लिया, और गाड़ी में लाद ले गए। अपहरणकर्ताओं ने युवती के परिवार वालों की पिटाई कर गहने व नकदी छीन लिए। इस मामले में युवती के चाचा ने कोतवाली देहात में एक युवक को नामजद करते हुए तीन अन्य के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

धानेपुर बाजार के रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि वह परिवार के लोगों के साथ रिश्तेदारी में शादी में गए थे। शनिवार की देर रात तकरीबन दस बजे चौपहिया वाहन से वापस लौट रहे थे। रास्ते में उतरौला मार्ग पर सालपुर नहर पुल के पास चौपहिया वाहन ने उसकी गाड़ी को ओवरटेक करते हुए उनकी गाड़ी के आगे रोक लिया। गाड़ी रुकते ही मो. रईस अंसार निवासी देवकली दरोगापुरवा थाना धानेपुर अपने तीन साथियों के साथ घेर लिया।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि मो. रईस ने उनके सिर पर बंदूक सटाकर धमकी देते हुए गाड़ी की चाबी निकाल ली। इसके बाद उनकी भतीजी को अगवा करके अपनी गाड़ी में ले गए। आरोप है कि अपहरणकर्ताओं ने उनकी भाभी और बहन को मारपीटकर कंगन और हार छीन लिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में पीड़ित ने कोतवाली देहात में मो. रईस व उसके तीन अन्य साथियों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पाठक ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। युवती का पत लगाने को टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed