फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   crime,kidnap,Dead body found,car driver

अपहृत कार चालक का शव नाले में उतराता मिला

Fri, 30 Sep 2022 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
crime,kidnap,Dead body found,car driver
गोंडा। चार दिन पहले गोंडा रेलवे स्टेशन के पास मिली कार के चालक का शव शुक्रवार को नवाबगंज के दुल्लापुर गांव के पास नकहा पुल के नीचे नाले में उतराता मिला। चालक इरफान गोरखपुर से लखनऊ के लिए सवारी लेकर निकला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के कोल्हुई गांव के रहने वाले नजीर अहमद ने बताया कि उसका भाई इरफान कार चालक है, और गांव के रहने वाले वीरेंद्र सिंह की कार चलाता था। 26 सितंबर देर शाम गोरखपुर से सवारियां लेकर 9 हजार रुपये भाड़े पर लखनऊ के लिए रवाना हुआ था। मगर उसका पता नहीं चल सका। 27 सितंबर की शाम उसकी कार गोंडा रेलवे स्टेशन के पुराने साइकिल स्टैंड के पास खड़ी मिली। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो कार में खून के धब्बे मिले और एक की-पैड मोबाइल फोन व नेपाल का भरसार मिला।
विज्ञापन

इस मामले में नजीर अहमद ने कोतवाली नगर में अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार को नवाबगंज थाना क्षेत्र के दुल्लापुर गांव के पास नकहा पुल के नीचे पानी में एक युवक का शव उतराता मिला। कोतवाली नगर पुलिस की सूचना पर नजीर अहमद ने शव की पहचान कपड़ों व चेहरे पर मिले निशान से अपने भाई इरफान के रूप में की है। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पहले से दर्ज अपहरण के मुकदमे में धारा तरमीम की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed