{"_id":"6329fce1eb8a8048916cde49","slug":"crime-govt-school-student-lost-gonda-news-lko6492814189","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्रम पद्धति स्कूल से छात्र लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्रम पद्धति स्कूल से छात्र लापता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। शहर के सिविल लाइन में स्थित राजकीय आश्रम पद्धति स्कूल से दसवीं का एक छात्र लापता हो गया है। 16 सितंबर की सुबह जब छात्रावास में मिलान तो हुआ तो छात्र नहीं मिला। परिजनों से पता करने पर कोई जानकारी नहीं हो पाई। मंगलवार को स्कूल के प्रधानाचार्य पीएन यादव ने कोतवाली नगर में छात्र के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित आश्रम पद्धति स्कूल में कक्षा छह से 12 वीं तक के छात्र आवासीय शिक्षा दी जाती है। दसवीं में पढ़ रहे धानेपुर के बेलहरी गांव के मुरली का पुत्र हिमांशु चार दिनों से लापता है। छात्र के न मिलने पर प्रधानाचार्य ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं छात्र के चाचा रामू ने बताया कि उन लोगों ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात किया। हिमांशु ने एक छात्र से फोन पर बात की थी। जिससे वह मोबाइल नंबर दिया गया है। जिससे सर्विलांस के जरिये मोबाइल के लोकेशन की जांच की मांग की है।
कोतवाल नगर पंकज सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर छात्र की तलाश की जा रही है। जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी ने बताया कि पूरे मामले की रिपोर्ट प्रधानाचार्य से ली गई है। उन्होंने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। (संवाद)