{"_id":"635d6406c5720955080ff4c4","slug":"crime-gonda-postmartam-gonda-news-lko6547388132","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टमार्टम के लिए भेजी गईं गोवंश की अस्थियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टमार्टम के लिए भेजी गईं गोवंश की अस्थियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनकापुर (गोंडा)। तिरुखा बुजुर्ग गांव में शनिवार को कब्र खोदकर एक गोवंश की अस्थियां निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजी गईं। तीन माह पहले गोवंश की करंट लगने से मौत हो गई थी। गांव के लोगों ने उसे दफनाने के साथ ही दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। मामला सुर्खियों में आने पर एडीजी जोन के आदेश पर शनिवार को ये कार्रवाई हुई है।
बस्ती जनपद के थाना परशुरामपुर के गांव मेहावर पोखर में तीन माह पूर्व एक गोवंश की खेत में लगी बाड़ में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी। मामले में सुधीर सिंह निवासी ग्राम भैंसहा थाना परशुरामपुर, बस्ती ने थाने में अपने ही गांव के संतोष सिंह उर्फ गपोली व सिब्बू सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि दोनों ने खेत की बाड़ में करंट दौड़ाया था। जिसकी चपेट में आने से गोवंश की मौत हो गई। सूचना पर परशुरामपुर पुलिस मौके पर गई। मगर इससे पहले ग्रामीणों ने छपिया थाना क्षेत्र के तिरुखा बुजुर्ग गांव के एक खेत में गोवंश को दफना दिया था।
परशुरामपुर पुलिस ने दर्ज मुकदमे की तफ्तीश छपिया थाने स्थानांतरित कर दी थी। मामला सुर्खियों में आने पर एडीजी जोन अखिल कुमार के आदेश पर शनिवार को तहसीलदार मनकापुर पैगाम हैदर की मौजूदगी में पुलिस ने कब्र खुदवायी तो उसमें गोवंश की अस्थियां मिलीं। जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सीओ मनकापुर संजय तलवार ने बताया कि मुकदमे की विवेचना छपिया थाने के उपनिरीक्षक दिनेश कुमार सिंह कर रहे हैं।