फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   crime

आंख में धूल झोंककर पांच हजार रुपये छीने

Sat, 09 Jul 2022 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
crime
बभनान (गोंडा)। छपिया थाना क्षेत्र के मसकनवा-बभनान मार्ग पर शुक्रवार शाम बाइक सवार तीन युवकों ने स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक की आंखों में धूल झोंककर पांच हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

थाना छपिया क्षेत्र के चंदारती गांव के रहने वाले विजय वर्मा ने बताया कि वह फूलपुर में भारतीय स्टेट बैंक, बभनान शाखा का ग्राहक सेवा केन्द्र चलाता है। विजय के मुताबिक, शुक्रवार शाम तकरीबन चार बजे वह सीएससी बंद कर बभनान स्टेट बैंक पैसा लेने जा रहा था। इस दौरान उसने बैग में पांच हजार के पुराने नोट बैंक पर बदलने के लिए रखे हुए थे। तभी मसकनवा-बभनान मार्ग पर केमिकल फैक्टरी के पास पहले से रास्ते में खड़े दो लोगों ने अचानक उसकी आंखों में धूल झोंक दी। जैसे ही उसने गाड़ी रोकी उसे तमंचा दिखाते हुए पैसे वाला बैग छीन लिया।
विज्ञापन

शोर मचाने पर थोड़ी दूर पहले से खड़े तीसरे साथी के साथ तीनों युवक बाइक से भाग निकले। विजय वर्मा ने सूचना तत्काल बभनान चौकी पुलिस को दी। चौकी प्रभारी बभनान अंकुर वर्मा ने बताया कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed