{"_id":"6b05d6ca80504f3fa70a8f64","slug":"dowry-harassment-charges-not-proven-four-acquitted-gonda-news-c-100-1-slko1026-170502-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: दहेज उत्पीड़न के आरोप साबित नहीं, चार दोषमुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: दहेज उत्पीड़न के आरोप साबित नहीं, चार दोषमुक्त
विज्ञापन
गोंडा। दहेज में कार मांगने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में अदालत ने पति समेत चार आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया है। सिविल जज (जूडि)/एफटीसी द्वितीय/न्यायिक मजिस्ट्रेट योगेंद्र प्रताप सिंह ने फैसला सुनाया।
महिला ने पति भीमशंकर उर्फ अभिनव शुक्ल, जेठ प्रत्यूष शुक्ल, ससुर इंद्र कुमार शुक्ल और सास किरन शुक्ला पर दहेज में कार मांगने और मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। महिला का आरोप था कि छह दिसंबर 2020 को उसके साथ मारपीट कर आभूषण और कपड़े रख लिए गए और उसे मायके भेज दिया गया। सुनवाई के दौरान अदालत ने साक्ष्यों के आधार पर माना कि आरोप संदेह से परे साबित नहीं हो सके। इसके बाद चारों आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया। (संवाद)
बुजुर्ग महिला को जिरह का मौका, बिजलीकर्मी फिर तलब
गोंडा। बिजली चोरी के मुकदमे में आरोपी बुजुर्ग महिला मीना वर्मा को अदालत ने राहत दी है। विशेष न्यायाधीश (ईसी एक्ट) की अदालत ने धारा 311 के तहत उनकी अर्जी स्वीकार करते हुए बिजली विभाग के अवर अभियंता संजीव कुमार को दोबारा तलब करने का आदेश दिया है। महिला की ओर से बताया गया कि उनके पति की मृत्यु हो चुकी है। उम्र और अस्वस्थता के कारण वह एक पेशी पर अदालत नहीं पहुंच सकीं, जिससे गवाह से जिरह का अवसर समाप्त हो गया था। अदालत ने निष्पक्ष सुनवाई के लिए जिरह का अवसर देना जरूरी माना। अब 17 दिसंबर को गवाह से जिरह होगी। (संवाद)
विज्ञापन
2000 से अधिक छात्र करेंगे प्रस्तावना का पाठ
गोंडा। संविधान दिवस पर 26 नवंबर को जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों में सुबह नौ बजे संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज में होगा, जहां जनपद न्यायाधीश दुर्ग नरायन सिंह की मौजूदगी में दो हजार से अधिक छात्र एक साथ प्रस्तावना पढ़ेंगे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रभारी सचिव सिविल जज शबीना खान ने बताया कि छात्रों को मौलिक कर्तव्यों और निशुल्क विधिक सहायता की जानकारी भी दी जाएगी। (संवाद) -
लोक अदालत की तैयारियों पर मंथन
गोंडा। 12 दिसंबर को आयोजित होने वाली इस साल की आखिरी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रभारी सचिव सिविल जज शबीना खान ने जिले के सभी तहसीलों के तहसीलदारों के साथ तैयारी बैठक की। बैठक में प्रभारी सचिव ने सभी तहसीलदारों को ज्यादा से ज्यादा मामले चिन्हित करने व लोक अदालत के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए निर्देशित किया। बैठक में जिले के सभी तहसीलदार उपस्थित थे।(संवाद)