फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   crime

दंपती व बेटी की पिटाई, ढहा दिया छप्पर

Wed, 25 May 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
crime
फोटो-19-मनकापुर कोतवाली के सिसई भीखपुर गांव में दबंगों ने ढहाया छप्पर। -संवाद - फोटो : GONDA
मनकापुर (गोंडा)। जमीन के विवाद को लेकर सिसई भीखपुर गांव में तीन लोगों ने एक घर में घुसकर महिलाओं को मारा-पीटा। इसके बाद छप्पर आदि सामान को तोड़ कर गिरा दिए। धमकी दी कि कोतवाली में शिकायत करने गए तो जान से मार डालूंगा। डायल 112 पुलिस के पहुंचने पर पीड़ित परिवार की जान बची। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर पिता, पुत्र सहित तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिसई भीखपुर के मजरा शुक्लपुरवा निवासिनी बिट्टा देवी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि भूमि विवाद को लेकर गांव के ही हरिशंकर अपने बेटे सुधीर व सतीश के साथ मंगलवार शाम घर में घुस आए और अभद्रता कर उसे तथा उसकी बेटी कविता को लाठी, डंडा तथा लात-घूसा से मारापीटा। शोर मचाने पर जब उसके पति रामचरित्र पहुंचे तो उनको भी मारा-पीटा। दबंगों ने चारा काटने वाली मशीन को उखाड़ कर गिरा दिया। पीड़ित परिवार की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। दबंग पुलिस के पहुंचने पर भी नहीं डरे और जान से मार डालने की धमकी देते हुए चले गए।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि परिवार सहित शाम से देर रात तक डरी सहमी पुलिस चौकी जिगना में बैठी रही, लेकिन चौकी पुलिस ने मदद नहीं की। देर रात लगभग दस बजे कोतवाली वह मनकापुर पहुंची। कोतवाल के जिला मुख्यालय से लौटने के बाद महिला की तहरीर पर देररात में मामला दर्ज कर उसका सीएचसी में मेडिकल व इलाज करवाया गया। दबंगों ने उसकी भूमि पर नादा आदि रख कर कब्जा कर लिया है। पुलिस हटवाने की जहमत नहीं उठा रही है। कोतवाल मनोज कुमार राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed