{"_id":"62795985724bbc122216c7c9","slug":"crime-gonda-news-lko629838736","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी ने दुकान में फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी ने दुकान में फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज (गोंडा)। मुट्ठीगंज मोहल्ले में सोमवार की सुबह एक व्यापारी ने अपनी दुकान में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। पड़ोसी दुकानदार ने देखा तो लोगों को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।
नवाबगंज कस्बा के संचरही मोहल्ला का रहने वाला प्रदीप मोदनवाल (29) कस्बे के मुट्ठीगंज में फास्ट फूड की दुकान चलाता था। सोमवार की सुबह अपने घर बच्चों को स्कूल छोड़ने गया था। बच्चों को छोड़ने के बाद वह दुकान पर पहुंचा और शटर खोलकर अंदर पहुंचने के बाद उसने अंदर से शटर बंद कर लिया। काफी देर तक उसकी दुकान नहीं खुली तो पड़ोसी दुुकानदार ने शटर के ऊपरी हिस्से में लगी ग्रिल से झांककर अंदर देखा तो प्रदीप का शव छत में लगी रॉड से रस्सी के सहारे लटकता मिला। पड़ोसी के शोर करने पर आस-पास के लोगों की भीड़ लग गई।
पड़ोसी दुकानदार ने इसकी सूचना प्रदीप के घर वालों को दी। परिवार के लोग उसे सीएचसी ले गए। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शटर तोड़कर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना नवाबगंज के प्रभारी निरीक्षक तेज प्रताप सिंह ने बताया कि व्यापारी के आत्महत्या करने का कारण नहीं पता चल सका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।