{"_id":"62094fb83b8dc251f0578de0","slug":"crime-gonda-news-lko617689699","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। गोंडा-लखनऊ रेलखंड के कचहरी रेलवे स्टेशन से पहले मिश्रौलिया के समीप रेल ट्रैक पर रविवार की सुबह एक युवक क्षत-विक्षत हालत में शव पड़ा पाया गया। शव के पास ही युवक का मोबाइल फोन ट्रैक के बीचोबीच टूटा पड़ा मिला। लेकिन मोबाइल फोन से से सिम नदारद था। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।
गोंडा-लखनऊ रेलखंड के कचहरी रेलवे स्टेशन से पहले मिश्रौलिया रेलवे क्रॉसिंग से तीन सौ मीटर की दूरी पर रेल ट्रैक पर रविवार की सुबह एक युवक का शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा होने की सूचना आरपीएफ को मिली। आरपीएफ ने सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी मिश्रौलिया अवध बिहारी चौबे ने पड़ताल की तो युवक का सिर धड़ से अलग मिला, उसके दोनों हाथ कटे थे। युवक के शव के पास ट्रैक के बीच युवक का मोबाइल फोन टूटा हुआ पड़ा मिला। मोबाइल से सिम कार्ड गायब था। मोबाइल फोन से सिम का नदारद होना लोगों की शंका बढ़ा दी। लोगों ने युवक के हत्या की आशंका जताई है। चौकी प्रभारी मिश्रौलिया अवध बिहारी चौबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की हरएक पहलू पर जांच की जा रही है। (संवाद)