{"_id":"61eaf9b2350559597a26267b","slug":"crime-gonda-news-lko614497865","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड़ में पेट्रोल पंप में चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस मुठभेड़ में पेट्रोल पंप में चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो- 22- गोंडा के पुलिस कार्यालय में पेट्रोल पंप पर हुई लूट का खुलासा करते एसपी। संवाद
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। मनकापुर के जिगना बाजार स्थित माया कृष्ण पेट्रोल पंप पर हुई दो लाख रुपये की चोरी का खुलासा पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को किया है। पुलिस मुठभेड़ में तीन आरोपी पकड़े गए हैं। इनके पास से तीन तमंचा, दो बाइकें व अन्य सामान बरामद हुआ है।
एसपी संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि 14 जनवरी को जिगना बाजार स्थित माया कृष्ण पेट्रोल पंप के मैनेजर उमेश उर्फ सूर्य किशोर सिंह ने पेट्रोल पंप में कार्यरत सेल्समैन राहुल मिश्रा व विपिन यादव के खिलाफ लॉकर से 2 लाख रुपये चुरा लेने का आरोप लगाते हुए कोतवाली मनकापुर में मुकदमा कराया था। बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गईं। नामजद दोनों सेल्समैन से कड़ाई से पूछताछ करने पता चला कि उक्त पेट्रोल पंप पर पूर्व में काम करने वाले एक सेल्स मैन पिंटू उर्फ विश्वनाथ प्रताप सिंह ने अपने दो साथियों सुशील सिंह व सूरज सिंह के साथ मिलकर उक्त घटना को अंजाम दिया था।
पुलिस टीम ने पिंटू उर्फ विश्वनाथ प्रताप सिंह, सुशील सिंह व सूरज सिंह को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से चोरी का एक लाख 95 हजार रुपये नकद, तीन तमंचा, कारतूस, दो बाइक बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार पुरस्कार देने की घोषणा की।