फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   crime

महिला समेत परिवार के तीन लोगों पर हमला

Thu, 29 Jul 2021 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
crime
मनकापुर (गोंडा)। ऐलनपुर ग्रंट गांव के मजरे लोहारनपुरवा में नाली विवाद को लेकर कुछ लोगों ने महिला समेत उसके परिवार पर हमला कर दिया। हमलावरों ने परिवार के तीन लोगों को मारपीटकर मरणासन्न कर दिया। मामले में चार लोगों के खिलाफ मारपीट व एससी-एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र मनकापुर के ऐलनपुर ग्रंट गांव के मजरा लोहारन पुरवा निवासिनी पूर्णिमा देवी ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट के जरिये कहा है कि गुरुवार सुबह गांव के ही रामसुघर यादव जबरन उसके घर के सामने से नाली खोद रहे थे। मना करने पर अभद्रता करते हुए जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया व मारपीट करने पर आमादा हो गए।
विज्ञापन

इसी बीच रामसुधर के रिश्तेदार संजय कुमार यादव, धनीराम यादव, शिवदीन यादव निवासी रमईपुर अमघटी आ गए और अभद्रता करते हुए मारने लगे। जब उसके ससुर राम केवल, देवर शिव पूजन दौड़कर बचाने आये तो लाठी-डंडा से मारपीट कर घायल कर दिया। इससे सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में राम केवल (50) व शिव पूजन (18) को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाल श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर मारपीट व एससी/एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed