फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   crime gonda child death

Gonda News: सिरफिरे ने बच्ची पर हंसिया से किया हमला, मौत

Wed, 22 Mar 2023 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 22 Mar 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
crime gonda child death
इटियाथोक (गोंडा)। शौंच के लिए भाई बहनों के संग मंगलवार सुबह खेत को गई एक बच्ची (8) पर एक सिरफिरे युवक ने हंसिया से हमला कर दिया। जिससे वह मरणासन्न हो गई। इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर ले जाते वक्त मौत हो गई।
विज्ञापन

इधर भाई बहन दहशत में आ गए और रोते चिल्लाते घर की ओर भागे। लोग दौड़े तो आरोपी युवक भागकर अपने रिश्तेदार की आटा चक्की में छिप गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को दबोच लिया। बच्ची को जिला अस्पताल लाया गया। नाजुक हालत में ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। मामले में बच्ची के चाचा ने कोतवाली इटियाथोक में आरोपी युवक के खिलाफ जानलेवा हमले समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


कोतवाली इटियाथोक क्षेत्र के ग्राम पंचायत दुल्हापुर पहाड़ी मफिया निवासी मंसूल अली की बेटी सईदा 14, नजीबुन उर्फ विस्तुइया 8, बेटा असलम 8, सोनू 4, चचेरी बहन जाफरुन 10, चचेरे भाई फूलबाबू 3 मंगलवार की सुबह तकरीबन छह बजे शौंच के लिए घर से 200 मीटर की दूरी पर खेत गए थे। सभी बच्चे एक पेड़ के नीचे खड़े थे तभी वहां पास के कुरासी गांव निवासी नीरज अवस्थी पहुंचा और उसने नजीबुन उर्फ विस्तुइया पर हंसिया से हमला कर दिया। जिससे वह मरणासन्न हो गई। इलाज के लिए लखनऊ ट्रॉमा ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स मामले में नसीबुन के चाचा जामिर अली ने नीरज अवस्थी के खिलाफ जानलेवा हमले समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed