फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   crime,gonda,auto lifter

बच्चों से चोरी करवाते थे बाइक, दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 20 Oct 2022 11:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
crime,gonda,auto lifter
गोंडा के नगर कोतवाली में बरामद बाइक व आरोपियों के साथ पुलिस। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से चोरी की छह बाइक बरामद हुई है, जबकि कटी हुई सात बाइक के पार्ट्स बरामद हुए हैं। बता दें कि पकड़े गए आरोपी बाइकों की चोरी बच्चों से करवाते थे।
विज्ञापन

गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि बाइक चोरी की बढ़ रही घटनाओं के खुलासे के लिए कोतवाली पुलिस को लगाया गया था। जिला अस्पताल के पास सीसीटीवी की फुटेज खंगाली गई तो जिला अस्पताल गेट से बाइक चोरी करने बाल अपचारी की फुटेज मिली। जिस पर उससे पूछताछ की गई तो बाइक चोर गिरोह के जय प्रकाश शुक्ला खरगूपुर बाजार व धर्मेंद्र दुबे निवासी देवरिया खरगूपुर के नाम सामने आए।
विज्ञापन

एएसपी के मुताबिक, दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि दोनों अपने अन्य साथियों के संग मिलकर नाबालिग बच्चों से बाइक चोरी करवाते हैं। इसके बाद चोरी की बाइक की नंबर प्लेट व चेचिस नंबर बदलकर उन्हें बेचते हैं। चोरी की कुछ बाइक को काटकर पार्ट्स बेचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों ने 7 सितंबर को महारानीगंज से पैशन प्रो, 18 सितंबर को जिला अस्पताल गेट के सामने से स्प्लेंडर प्लस, 24 सितंबर को जिला अस्पताल के पास मेडिकल स्टोर के सामने से हीरो होंडा साइन व 25 मई को अग्रसेन चौराहे से टीवीएस अपाचे चोरी की थी। पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ कोतवाली नगर में पहले से चोरी के छह मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed