फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   crime,dead Baby found

बेडरूम में मिला नवविवाहिता का शव, पति समेत पांच पर केस

Thu, 31 Mar 2022 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
crime,dead Baby found
फोटो-19-गोंडा में प्रिया जायसवाल। फाइल फोटो - फोटो : GONDA
मनकापुर (गोंडा)। एक घर के बेडरूम में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। घटना के सही तथ्य की जानकारी के लिए फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल की है। भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ससुर, देवर व ननद के खिलाफ दहेज हत्या समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला नया बाजार निवासी विमल जायसवाल पुत्र स्वर्गीय अश्वनी जायसवाल ने गुरुवार को कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसकी बहन प्रिया जायसवाल (28) की शादी तीन फरवरी 2020 को मनकापुर के मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी रोहित जायसवाल उर्फ हैप्पी पुत्र राकेश जायसवाल से हुई थी। उसके एक नौ माह की बेटी शिवी उर्फ अनवी भी है। प्रिया के भाई का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी बहन को कम दहेज के लिए पति रोहित जायसवाल उर्फ हैपी, सास शांती देवी जायसवाल, ससुर राकेश जायसवाल, देवर सुमित जायसवाल व ननद सोनल जायसवाल शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया करते थे। जान से मारने की धमकी देते थे। बीते कुछ दिन पूर्व उसकी बहन जब मायके आई थी, आपबीती बताई थी।
विज्ञापन

भाई के अनुसार गुरुवार को उसे सूचना मिली कि उसकी बहन प्रिया जायसवाल की उसके ससुराल वालो ने हत्या कर दी। सूचना मिलते ही विमल जायसवाल आनन-फानन में उसके घर मनकापुर पहुंचा तो देखा कि संदिग्ध स्थिति में बहन बेड पर मृत पड़ी थी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पांचों लोगों के खिलाफ दहेज हत्या सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। फॉरेंसिक टीम प्रभारी मनोज कुमार ने टीम के साथ पहुंचकर जांच पड़ताल की। कोतवाल संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed