फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   crime,causin

भतीजे को फावड़े से मार डाला

Sun, 24 Apr 2022 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
crime,causin
फोटो-19-गोंडा में नगर कोतवाली क्षेत्र के उम्मेदजोत गांव में युवक की हत्या के बाद जांच करती पुलिस। -? - फोटो : GONDA
गोंडा। रंजिश को लेकर शनिवार की देर रात उम्मेदजोत गांव के मजरे कोरिनपुरवा में चचेरे चाचा ने अपने ही भतीजे की सोते समय फावड़े से मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। मामले में युवक की मां ने कोतवाली नगर में चचेरे देवर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद किया है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के उम्मेदजोत गांव के मजेर कोरिनपुरवा का रहने वाला सुनील कुमार गौतम (30) पुत्र स्वर्गीय गंगाराम गौतम रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। तीन दिन पहले आपसी विवाद को लेकर सुनील की उसके चचेरे चाचा राजेन्द्र कुमार गौतम से कहासुनी के दौरान मारपीट हो गई थी। तभी से राजेन्द्र उससे रंजिश रखने लगा। राजेन्द्र ने सुनील को रास्ते से हटाने की ठान ली थी। सुनील की मां कुसुमा ने बताया कि हररोज की तरह शनिवार की रात सुनील रिक्शा चलाकर अपने घर पहुंचा और खाना खाने के बाद घर के बाहर चारपाई पर सो गया था।
विज्ञापन

बताया कि घर में सो रही थी। मां का आरोप है कि देर रात उसके चचेरे देवर राजेन्द्र कुमार गौतम ने सोते समय सुनील पर फावड़े से कई वारकर मार डाला। रविवार की सुबह कुसुमा सोकर उठी तो उसके बेटे सुनील का शव चारपाई पर पड़ा था। हत्या की सूचना पर सीओ लक्ष्मीकांत गौतम, कोतवाल नगर पंकज सिंह पुलिस टीम समेत मौके पर पहुंचे और लोगों से जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। कोतवाल नगर पंकज सिंह ने बताया कि सुनील की मां कुसुमा की तहरीर पर राजेन्द्र कुमार गौतम के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन पहले सुनील ने की थी चचेरे चाचा की पिटाई
कोतवाली नगर क्षेत्र के उम्मेदजोत के रहने वाले सुनील कुुमार गौतम ने पड़ोस के रहने वाले अपने चचेरे चाचा राजेन्द्र कुमार गौतम से हुए विवाद के बाद चाचा की पिटाई कर दी थी। इसी खुन्नस को लेकर राजेंद्र ने सुनील को मार डालने की धमकी दी भी दी थी। बदले की आग में जल रहे राजेन्द्र ने सुनील कुमार गौतम पर देर रात सोते समय फावड़े से वार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed