{"_id":"62e56eee7df4fb6fc84d1989","slug":"crime-arrest-roadways-bus-two-person-gonda-news-lko64192533","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्न बजाने पर रोडवेज बस चालक व परिचालक की पिटाई, तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार्न बजाने पर रोडवेज बस चालक व परिचालक की पिटाई, तोड़फोड़
विज्ञापन
फोटो-4-गोंडा-उतरौला मार्ग पर सोनबरसा के पास तोड़ा गया रोडवेज बस का शीशा। -संवाद
- फोटो : GONDA
गोंडा। उतरौला-गोंडा मार्ग पर सोनबरसा पोखरा के पास शनिवार की दोपहर बाइक सवार के पीछे उतरौला से आ रही रोडवेज बस चालक ने हार्न बजा दिया। इसी बात से नाराज बाइक सवार युवकों ने बस को रोक कर चालक व परिचालक की जमकर पिटाई की। बस में सवार कुछ लोगों के विरोध करने पर हमलावरों ने उन्हें भी पीटा। पीआरवी मौके पर पहुंची तो हमलावर तोड़फोड़ कर रहे थे। चौकी सालपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बाइक सवार दोनों युवक को गिरफ्तार कर लिया। मामले में रोडवेज चालक ने कोतवाली देहात में आरोपी बाइक सवार युवकों के खिलाफ सरकारी कर्मचारी पर हमले समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया है।
कोतवाली देहात क्षेत्र के उतरौला-गोंडा मार्ग पर सोनबरसा पोखरा के पास शनिवार दोपहर उतरौला से आ रही रोडवेज बस को ओवरटेक करके बाइक सवार दो युवक आगे निकले। रोडवेज चालक ने हार्न बजा दिया। जिससे नाराज बाइक सवार युवकों ने रोडवेज बस को जबरन रोक लिया और बस चालक सुरेन्द्र कुमार तिवारी व परिचालक वासुदेव दूबे को जमकर पीटा। बस में सवार लोगों ने विरोध किया तो दोनों युवकों ने उनसे भी हाथापाई की। दोनों युवकों समेत उनके परिवार के लोग भी सड़क पर उतर आए और चालक व परिचालक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।
आरोपी युवकों ने बस में तोड़फोड़ की। सूचना पर मौके पर पहुंची पीआरवी के पुलिसकर्मियों के सामने ही आरोपी युवक तोड़फोड़ करते रहे। जब सालपुर पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों को गिरफ्तार कर लिया। घायल चालक व परिचालक का इलाज कराया गया है। रोडवेज बस चालक सुरेन्द्र कुमार तिवारी ने कोतवाली देहात में राहुल सोनकर व राजू निवासी पंडित मोफिया थाना धानेपुर के खिलाफ सरकारी कर्मचारी पर हमला समेत विभिन्न धाराओें में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी सालपुर विनय कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर आरोपी बाइक सवार राहुल सोनकर व राजू को गिरफ्तार कर लिया गया है। (संवाद)