{"_id":"63387f811b095f45962338af","slug":"crime-arrest-gonda-gonda-news-lko6510270164","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर लिखा ली थी दस बीघा भूमि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर लिखा ली थी दस बीघा भूमि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। जमीन का बैनामा कराने वाले गिरोह के सदस्यों ने आठ माह पहले उकरा गांव के रहने वाले एक व्यक्ति को बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर उसकी 10 बीघा जमीन अपने नाम करा ली थी। कोतवाली देहात में चार लोगों के खिलाफ जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि लोगों से भूमि का बैनामा कराने वाला गिरोह सक्रिय है। पुलिस ने गिरोह के सदस्यों को चिह्नित कर चार सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया था।
कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक कमलाकान्त त्रिपाठी ने बताया कि कोतवाली देहात क्षेत्र के उकरा गांव के रहने वाले श्रीराम विनायक को बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर विशुनपुर वैरिया के रहने वाले चार लोगों ने उसकी 10 बीघा भूमि का बैनामा करा लिया था। मुकदमे की तफ्तीश के दौरान पाया कि लोगों को बेेेहोशी का इंजेक्शन लगाकर भूमि का बैनामा कराने वाला एक गिरोह सक्रिय है।
पुलिस की तफ्तीश में प्रकाश में आए कोतवाली देहात क्षेत्र के विशुनपुर बैरिया के रहने वाला सुनील कुमार तिवारी, आशुतोष कुमार तिवारी, ओम कुमार तिवारी व श्याम शरण के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शनिवार को गैंगस्टर एक्ट के चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।