फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Cricket lovers glued to TV, thrill seen on every ball

Gonda News: टीवी से चिपके रहे क्रिकेट प्रेमी, हर बॉल पर दिखा रोमांच

Wed, 15 Nov 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 15 Nov 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Cricket lovers glued to TV, thrill seen on every ball
गोंडा के पोर्टरगंज में मेडिकल स्टोर पर भारत-न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल मैच देखते लोग
गोंडा। भारत और न्यूजीलैंड के सेमीफाइल मुकाबले को देखने के लिए शुक्रवार को जिलेभर में क्रिकेट प्रेमी टीवी व मोबाइल से चिपके रहे। देर रात तक हर बाॅल पर रोमांच दिखा। रोमांचक मैच को देख लोग तालियां पीटते नजर आए।
विज्ञापन

भाईदूज की छुट्टी व सेमीफाइनल का मैच होने के कारण दोपहर बाद शहर में लगभग सन्नाटा सा पसर गया। सरकारी कार्यालय बंद थे, लेकिन निजी कार्यालय व प्रतिष्ठानों में भी लोग दो बजे ही टीवी व मोबाइल पर मैच देखने लगे। कोई कंप्यूटर तो कोई मोबाइल पर मैच का लुत्फ उठाता नजर आया।
विज्ञापन

रोहित शर्मा, श्रेयस और विराट कोहली की धमाकेदार पारी को देख लोग झूम उठे। शहर के एलबीएस चौराहे पर लगभग सभी प्रतिष्ठानों में मैच का प्रसारण देखते मिले। कामकाज बंद कर लोगों ने भारत के जीत के लिए प्रार्थना की। पोर्टरगंज मोहल्ले में लोगों ने सामूहिक रूप से क्रिकेट का मजा लिया। आंबेडकर चौराहे पर कई निजी कार्यालयों में सेमीफाइनल के रोमांचक मुकाबले का प्रसारण देखा गया। गांवो में बिजली कटने के कारण लोगों ने चंदा इकट्ठा कर जनरेटर की व्यवस्था की। क्रिकेट के दौरान युवा, बुजुर्ग, अधिवक्ता, व्यापारी, नेता सभी वर्गों ने भारत को विश्व विजेता बनाने के लिए अपने ईष्टदेव से सेमीफाइनल जिताने की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed