{"_id":"69b0573242d5ff04c402559c","slug":"cousin-caught-taking-exam-in-place-of-student-gonda-news-c-100-1-gon1001-153890-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: छात्रा की जगह परीक्षा देती पकड़ी गई चचेरी बहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: छात्रा की जगह परीक्षा देती पकड़ी गई चचेरी बहन
Tue, 10 Mar 2026 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
परसपुर/गोंडा। छात्रा के स्थान पर यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा दे रही चचेरी बहन को मंगलवार को पकड़ा गया है। मामला परसपुर के मिझौरा देवदत्त नगर स्थित इंडिया इंडियन पब्लिक इंटर कॉलेज का है, जहां चित्रकला की परीक्षा देने के लिए छात्रा की चचेरी बहन पहुंची थी। स्कूल की प्रधानाचार्य की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चचेरी बहन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र ने बताया कि इंडिया इंडियन पब्लिक इंटर कॉलेज में मंगलवार को एक छात्रा हिजाब पहनकर परीक्षा दे रही थी। पहचान को लेकर संदेह होने पर विद्यालय प्रशासन ने उससे सख्ती से पूछताछ की। प्रवेशपत्र व पहचान पत्र की भी जांच की तो मामला पकड़ में आ गया। पता चला कि छात्रा के स्थान पर उसकी चचेरी बहन परीक्षा देने आई थी। इसके बाद विद्यालय की प्रधानाचार्य शशि सिंह ने परसपुर थाने में तहरीर देकर आरोपी चचेरी बहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।