{"_id":"5f131bd68ebc3e9feb23501d","slug":"courtyards-of-schools-are-blooming-with-plans-gonda-news-lko5313431147","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ाई नहीं योजनाओं से खिल रहे हैं स्कूलों के आंगन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ाई नहीं योजनाओं से खिल रहे हैं स्कूलों के आंगन
विज्ञापन
गोंडा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटरा बाजार में ड्रेस की नाप लेते टेलर।
- फोटो : GONDA
गोंडा। बेसिक शिक्षा के तीन हजार स्कूलों में पढ़ाई तो ठप्प है लेकिन योजनाओं से स्कूलों के आंगन गुलजार है। बच्चों को लॉकडाउन के दौरान के राशन का वितरण हो रहा है। बच्चों को बुलाकर राशन बांटा जा रहा है। इस पर कुछ लोगों को आपत्ति तो है कि बच्चों व अभिभावकों को बुलाना उचित नही है, लेकिन शासन की ओर से वितरण के निर्देश हैं। इसी तरह बच्चों को ड्रेस दिए जाने के लिए उनकी नाप ली जा रही है। जिले के चिंतक अभिषेक तिवारी कहते हैं कि इस तरह कोरोना बढ़ने का संकट दिख रहा है। वहीं बीएसए डॉ. इन्द्रजीत प्रजापति ने कहा कि स्कूलों में पढ़ाई नही कराई जा रही है, योजनाओं का लाभ देने का कार्य हो रहा है। फिलहाल स्कूल बंद होने के बाद भी लगातार शिक्षक आ रहे हैं और सरकारी योजनाओं से स्कूलों में चहल पहल है।
बच्चों को राशन मिल रहा है, खाते में जाएगी कनवर्जन कॉस्ट
स्कूली बच्चों को अभी राशन का वितरण शिक्षक करा रहे हैं। कोटेदारों से समन्वय स्थापित करके राशन दे रहे हैं। इसमें कई स्कूलों में तो अभिभावकों को बुलाकर राशन दिया जा रहा है लेकिन कई स्थानों पर बच्चे ही राशन लेने आ रहे हैं। माना जा रहा है कि कुछ स्कूलों में कोटेदारों की मनमानी से राशन वितरण में लापरवाही भी हो रही है। जिसकी शिकायतें भी मिली हैं। फिलहाल एमडीएम समन्वयक गणेश गुप्त का कहना है कि ज्यादातर स्कूलों में बच्चों को वितरण किया जा चुका है और वितरण किया जा रहा है।
संसाधनों से लैस हो रहे हैं स्कूल, 13 अंग्रेजी स्कूलों को मिले संसाधन
मसकनवा/ खोड़ारे(गोंडा)। बभनजोत ब्लाक संसाधन केंद्र पर शुक्रवार को ब्लाक के 13 अंग्रेजी विद्यालयों को दिये जाने वाले डेस्क, बेंच का उद्घाटन मुख्य अतिथि गौरा विधायक प्रभात वर्मा ने किया। विधायक प्रभात वर्मा ने कहा की वर्तमान केंद्र व राज्य की सरकार सभी छात्रों को अच्छी व गुणवतापुर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिये दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने कहा की आने वाले समय में विद्यालयों में प्रोजेक्टर भी उपलब्ध कराया जायेगा। खंड शिक्षा अधिकारी अर्जुन प्रसाद वर्मा ने कहा की सभी शिक्षक अपने विद्यालयों को सुसज्जित करने का कार्य करें। जिससे छात्रों को अच्छी गुणवतापूर्ण शिक्षा दी जा सके। विधायक निधि से शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिये इस परियोजना के तहत मनकापुर, छपिया, बभनजोत ब्लाक में छप्पन लाख चौदह हजार रुपये दी गयी है। कार्यक्रम का संचालन एआरपी राम विलास वर्मा ने किया। इस अवसर पर एआरपी वलराम वर्मा, हकीकुल्लाह, जावेद कमर, घनश्याम पाण्डेय, सुरेंद्र प्रसाद वर्मा, विमलेश, अतुल नायक, विक्रम वर्मा, संजय, नेतराम, चंद्रभान मौर्या, भल्लू सिंह आदि मौजूद रहे।