फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   court,gonda,against,docter

डॉक्टर की लापरवाही से दहेज हत्यारोपी बरी,कोर्ट बिफरी

Sat, 24 Sep 2022 12:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
court,gonda,against,docter
गोंडा। दहेज की मांग को लेकर जलाई गई महिला के इलाज में लापरवाही, पुलिस को सूचित न करने और भारतीय चिकित्सा परिषद के दिशा निर्देशों के उल्लंघन मामले में कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए तल्ख टिप्पणी की है। अस्पताल संचालक व चिकित्सक के कृत्य को गैर जिम्मेदाराना करार देते हुए सत्र अदालत ने कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी और मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (भारतीय चिकित्सा परिषद) को पत्र भेजने का आदेश दिया है। इधर, दहेज हत्या मामले में पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में सभी आरोपी दोषमुक्त हो गए हैं।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष के अनुसार वजीरगंज थाना क्षेत्र के दीनानाथ यादव ने पांच मार्च 2016 को थाने में तहरीर देकर कहा कि दहेज के खातिर उसकी बेटी गुड़िया को दामाद श्याम बाबू, विशुन दयाल व विमला देवी निवासी ग्राम मेहिया बेलहरिया थाना वजीरगंज ने जलाकर मार दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना की और आरोप पत्र दाखिल किया। विचारण के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से साक्ष्य संदेह से परे साबित न कर पाने से अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश चतुर्थ/विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट डॉ. पल्लवी अग्रवाल ने सभी आरोपियों को शुक्रवार को दोषमुक्त कर दिया। बचाव पक्ष की ओर से बतौर साक्षी न्यायालय में पेश हुए आरएन पांडेय हॉस्पिटल के संचालक डॉ. राजेश कुमार पांडेय के खिलाफ तल्ख टिप्पणी की, और कहा कि पीड़िता के अस्पताल पहुंचने की सूचना थाने व पुलिस को न देना, मेडिकल में पीड़िता के जलने के प्रतिशत का उल्लेख न करना अत्यधिक गैर जिम्मेदाराना व विधि विरुद्ध है। डॉक्टर की असंवेदनशीलता से पीड़िता का मृत्युकालिक कथन भी नहीं अंकित कराया गया, जोकि मुकदमे का सार साक्ष्य हो सकता था।
विज्ञापन

पीड़िता को बिना इलाज के रखना घोर आपत्तिजनक है। यह निश्चित रूप से असंवेदनशीलता की पराकाष्ठा है। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के दिशा निर्देशों का उल्लंघन व चिकित्सीय मानकों के भी विरुद्ध है। अदालत ने निर्णय की प्रति मेडिकल काउंसिल को भेजने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed