{"_id":"6433000108c301c28e0d2138","slug":"couple-consumed-poison-in-gonda-gonda-news-c-13-1-174610-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी पर दंपती ने खाया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी पर दंपती ने खाया जहर
Sun, 09 Apr 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 09 Apr 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। धानेपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला का गांव के ही एक युवक ने अश्लील वीडियो बना लिया। वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला काे ब्लैकमेल कर रहा था। मामले की जानकारी होने पर महिला के पति ने पुलिस से शिकायत की। आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई के बजाय दबाव बनाकर मामले में सुलह करा दी। इससे क्षुब्ध दंपती ने रविवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। जिला अस्पताल में भर्ती दंपती की हालत गंभीर बनी हुई है।
थाना धानेेपुर क्षेत्र के एक गांव का युवक रोजगार के सिलसिले में बाहर रहता है। उसकी पत्नी गांव में परिवार के साथ रहती है। गांव के ही एक युवक से उसकी पत्नी की नजदीकी हो गई थी। इसी बीच युवक ने महिला का अश्लील वीडियो बना लिया। महिला का पति जब घर लौट आया तो उसने आरोपी से मिलना बंद कर दिया। इससे नाराज आरोपी महिला को फोन करके अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा।
कई बार कॉल आने पर महिला के पति को शंका हुई तो उसने पत्नी से पूछताछ की। इस पर पत्नी ने उसे सच्चाई बता दी। इस पर पति ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी। इस पर आरोपी की मां ने भी महिला के पति पर बेटे को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए सात अप्रैल को पुलिस को तहरीर दे दी। मामले में कार्रवाई के बजाय पुलिस ने दोनों पक्षों में सुलह करा दी। इससे आहत पति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। पति की हालत बिगड़ते देख पत्नी ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पत्नी को सीएचसी मुजेहना ले जाया गया। जहां से उसे भी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
धानेेपुर थानाध्यक्ष ब्रह्मानंद सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने सुलह कर ली थी। दबाव बनाकर सुलह कराने का आरोप निराधार है।
आरोपी युवक वीडियो कॉल कर महिला से बातचीत करता था। वीडियो कॉल के दौरान ही उसने स्क्रीन रिकार्डर से महिला का अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद उसे ब्लैकमेल करने लगा। महिला जब आरोपी के बुलाने पर मिलने नहीं जाती थी तो वह वीडियो वायरल करने की धमकी देता था।
एसपी आकाश तोमर ने बताया कि दंपती के विषाक्त पदार्थ खाने का प्रकरण गंभीर है। दोनों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है। दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।