{"_id":"6712a28b2da63af299051668","slug":"couple-and-son-injured-in-truck-collision-gonda-news-c-100-1-slko1026-125693-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: ट्रक की टक्कर से दंपती व बेटा जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: ट्रक की टक्कर से दंपती व बेटा जख्मी
Fri, 18 Oct 2024 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 18 Oct 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। छपिया थाना क्षेत्र के मसकनवा कस्बे में तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने शुक्रवार सुबह पत्नी व बेटे के साथ ससुराल जा रहे बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद अयोध्या मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने चालक को ट्रक के साथ पकड़ लिया है।
छपिया के तेदुआ रानीपुर गांव निवासी श्रवण कुमार (40) शुकवार सुबह नौ बजे पत्नी शांति (35) व पुत्र अमन वर्मा (15) के साथ बाइक से इसी थाना क्षेत्र के तेजपुर बरसैनिया गांव स्थित ससुराल जा रहे थे। मसकनवा कस्बा स्थित सब्जी मंडी के पास गौराचौकी की तरफ जा रहे गिट्टी लदे ट्रक ने श्रवण की बाइक में टक्कर मार दी। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को एंबुलेंस से सीएससी छपिया पहुंचाया। जहां अधीक्षक डाॅ. अमित ने प्राथमिक उपचार कर तीनों को अयोध्या मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
छपिया थानाध्यक्ष कृष्णगोपाल राय ने बताया कि घायलों में शांति व श्रवण कुमार की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया कि हादसे के बाद चालक को हिरासत में लिया गया है। ट्रक को थाने ले आया गया है। चालक से पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।