फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Counted the advantages of coarse grains, told the way of progress

Gonda News: मोटे अनाज की गिनाईं खूबियां, बताए तरक्की के रास्ते

Thu, 13 Apr 2023 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 13 Apr 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Counted the advantages of coarse grains, told the way of progress
नवाबगंज (गोंडा)। मोटे अनाज के उत्पादन और जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए नंदिनीनगर महाविद्यालय के इंडोर स्टेडियम में बृहस्पतिवार को संगोष्ठी तथा किसान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के प्रगतिशील किसानों का जमावड़ा रहा।
विज्ञापन



इसमें पद्मश्री सोनीपत हरियाणा से कंवल सिंह चौहान, सहारनपुर से सेठपाल सिंह, वाराणसी से चंद्रशेखर सिंह तथा लखनऊ से नंदी रथ बनाने वाले पूर्व डीएसपी शैलेंद्र सिंह मौजूद रहे। इस अवसर पर मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए कई विभागों ने स्टाल लगाए।
विज्ञापन



कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने नंदिनी माता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके की। इसके बाद विशिष्ट अतिथियों के साथ कार्यक्रम स्थल पर मोटे अनाजों को बढ़ावा देने के लिए लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। सरस्वती वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुख्य अतिथि ने कहा कि इस वर्ष मोटे अनाज को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा दिया जा है। भारत में यह श्रीअन्न के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसान मोटा अनाज सांवा, काकुन, ज्वार, रागी, कोदो, कगनी, कुटकी का उत्पादन कर अपनी सेहत के साथ आर्थिक स्थिति भी सुधार सकते हैं। प्राकृतिक खेती से कम लागत में अधिक पैदावार कर ज्यादा से ज्यादा लाभ कमाया जा सकता है।


पद्मश्री किसान कंवल सिंह चौहान ने प्राकृतिक तथा जैविक खेती की जानकारी दी। उन्होंने वर्तमान में की जा रही रासायनिक खेती के दुष्प्रभाव के बारे में बताया। पूर्व डीएसपी शैलेंद्र सिंह ने नंदी रथ के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसे कम लागत में बनाया जा सकता है। जो बैल से छुट्टा जानवरों से चलाकर बिजली का उत्पादन कर सकते हैं।


नंदी रथ से किसान खेतों की सिंचाई भी कर सकते हैं। इससे किसान समृद्ध होगा तथा देश का विकास भी होगा। कार्यक्रम में पद्मश्री किसान सहारनपुर के सेठपाल सिंह तथा वाराणसी से आए चंद्रशेखर सिंह ने मोटे अनाज तथा प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी दी।



कार्यक्रम में देवीपाटन, अयोध्या व बस्ती मंडल से आए प्रगतिशील किसानों को सांसद ने सम्मानित किया। इस मौके पर एमएलसी अवधेश प्रताप सिंह मंजू, विधायक सुभाष त्रिपाठी, अजय सिंह व पल्टूराम, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र और आरती तिवारी, सांसद प्रतिनिधि संजीव सिंह, रमा सिंह, दीपाली सिंह, मीताली सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed