{"_id":"58cd792e4f1c1b285a32bb8c","slug":"counseling-rumors-police-beat-candidates-with-sticks","type":"story","status":"publish","title_hn":"काउंसलिंग में अभ्यर्थियों का हंगामा, बरसीं लाठियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काउंसलिंग में अभ्यर्थियों का हंगामा, बरसीं लाठियां
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
Updated Sat, 18 Mar 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग की अदूरदर्शिता शनिवार को काउंसलिंग के लिए बुलाए गए अभ्यर्थियों पर भारी पड़ गई। अफसरों की लापरवाही व उनके बड़बोलेपन से शनिवार को न सिर्फ सारा दिन बीएसए दफ्तर में अफरा तफरी का माहौल रहा बल्कि शाम होते होते यह अफरातफरी हंगामे में तब्दील हो गई।
इस हंगामें को संभालने के लिए पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी जिसमें अपनी बहन की काउंसलिंग कराने आया एक युवक घायल हो गया। शनिवार को देर शाम तक बीएसए दफ्तर पर अभ्यर्थियों का जमावड़ा लगा रहा।
बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों में 12460 शिक्षक भर्ती के तहत जिले में 788 पदों पर शिक्षकों की भर्ती की जानी है। इसके लिए शनिवार को काउंसलिंग का आयोजन किया गया था। पंत नगर स्थित बीएसए कार्यालय पर बुलाई गई इस काउंसलिंग के लिए बीएसए कार्यालय में 14 काउंटर बनाए गए थे।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह से इस बीएसए दफ्तर पर अभ्यर्थियों की भीड़ जुटनी शुरु हो गई थी। इस भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बीएसए ने पूरे कार्यालय की बैरीकेंडिग भी कराई थी। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस बल का भी इंतजाम किया था लेकिन काउंसलिंग के उमडी़ अभ्यर्थियों की भीड़ के कारण सारे इंतजाम ध्वस्त हो गए।
पहले ही दिन करीब 6 हजार अभ्यर्थियों के पहुंच जाने से पूरी काउंसलिंग पर अव्यवस्था हावी हो गई। अभ्यर्थी सारा दिन धूप में खड़े होकर बिलबिलाते रहे। शाम करीब पांच बजे जैसे ही अफसरों ने काउंसलिंग बंद करने की घोषणा की वैसे ही अभ्यथयों ने हंगामा करना शुरु कर दिया।
पहले तो अभ्यर्थियों को समझाने का प्रयास किया गया लेकिन जब स्थिति बिगडने लगी तो पुलिस ने अभ्यर्थियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठियां भांजनी शुरु कर दी। इस लाठी चार्ज में लखनऊ से अपनी बहन कुसुम यादव की काउंसलिंग कराने आए रजत यादव घायल हो गए।
बीएसए अजय कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को पहले दिन करीब दो हजार अभ्यर्थियों ने अपने मूल अभिलेख जमा कराये हैं।