फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Corruption will be investigated in flood work section and Bhinga Nagar Panchayat

Gonda News: बाढ़ कार्य खंड व भिनगा नगर पंचायत में भ्रष्टाचार की होगी जांच

Wed, 25 Dec 2024 08:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 25 Dec 2024 08:41 PM IST
विज्ञापन
Corruption will be investigated in flood work section and Bhinga Nagar Panchayat
गोंडा। तटबंधों को उच्चीकृत करने की परियोजना में 10 करोड़ रुपये का अनियमित भुगतान बाढ़ कार्य खंड विभाग गोंडा ने किया है। इसके अलावा श्रावस्ती जिले की भिनगा नगर पंचायत में भी अनियमितता की शिकायत मिली है। शिकायतों को आयुक्त शशिभूषण लाल सुशील ने गंभीरता से लिया। उन्होंने भ्रष्टाचार से जुड़े दोनों मामलों में जांच के आदेश दिए हैं। आयुक्त ने बताया कि भ्रष्टाचार के मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बाढ़ कार्य खंड गोंडा में भ्रष्टाचार की यह शिकायत रीता देवी और अन्य ने की है। आरोप लगाया कि अधिशासी अभियंता और उनके अधीनस्थ अधिकारियों ने बिना टेंडर प्रक्रिया अपनाए, प्राक्कलनों को तोड़कर भुगतान किया। साथ ही एआर (2711) मद और तटबंध उच्चीकरण के लिए प्राप्त करोड़ों की धनराशि का दुरुपयोग किया गया। लगभग 10 करोड़ की धनराशि बिना कार्य कराए ही कागजों पर दर्शा दी गई।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि ठेकेदारों द्वारा दी गई धरोहर राशि और उपखंडीय अनुबंधों के माध्यम से भुगतान में अनियमितता की गई। वहीं, मनोज पाठक ने नगर पंचायत भिनगा में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। आरोप है कि विकास और निर्माण कार्यों में वित्तीय गड़बड़ी हुई है। शिकायत में कहा गया कि निर्माण कार्य बिना टेंडर प्रक्रिया अपनाए पहले ही कर लिए गए और विज्ञापन गोपनीय तरीके से जनपद से बाहर प्रकाशित किया गया। इसके अलावा कई उपकरण और ई रिक्शा खरीद में भी अनियमितता की गई हैं। आयुक्त ने बताया कि संयुक्त विकास आयुक्त को दोनों मामलों की जांच करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए जरूरी हो तो टीम भी बनाकर जांच कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद

सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद- फोटो : आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करतीं छात्राएं।

सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद

सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद- फोटो : आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करतीं छात्राएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed