फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Corona knocked in RTO office, office will be sealed

आरटीओ दफ्तर में भी कोरोना की दस्तक, सील होगा कार्यालय

Mon, 07 Sep 2020 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Corona knocked in RTO office, office will be sealed
गोंडा। कोरोना के अटैक से जिले में भी संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है। सोमवार को संभागीय परिवहन कार्यालय में तैनात एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके पूरे आरटीओ दफ्तर में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि इसकी सूचना मिलते ही सैनिटाइजेशन की कार्रवाई के लिए निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि जिले के संभागीय परिवहन कार्यालय में कई लोग ऐसे हैं जो कि सप्ताह में एक बार लखनऊ आते-जाते हैं। उसी में यहां कार्यरत एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। पिछले दो तीन दिनों से कर्मचारी बुखार और सर्दी, खांसी से परेशान था। शनिवार देर शाम लखनऊ लौटने पर एक निजी पैथोलॉजी में जांच कराने पर वो कोरोना पॉजिटिव आया है।
विज्ञापन

आरटीओ दफ्तर के कई लोग आये संपर्क में
बताया जा रहा है कि जो कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाया गया है वो ऐसे पटल पर था जहां कि वो दफ्तर के कई लोगों के संपर्क में आया है। ऐसे में कई कर्मचारियों पर अब कोरोना का खतरा मंडरा रहा है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों की तबीयत भी थोड़ी खराब है। ऐसे में अफसरों की ओर से संपर्क में आने वाले सभी कर्मचारियों को होम क्वारंटीन रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरटीओ के परिजन पहले से ही हैं संक्रमित
संभागीय परिवहन कार्यालय में तैनात आरटीओ प्रवर्तन अजय यादव के परिजन पहले से ही कोरोना से संक्रमित चल रहे हैं। इसी के चलते पहले कुछ दिनों से वो कार्यालय नहीं आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि कई और कर्मचारी भी कोरोना की चपेट में आ सकते हैं।
परिवहन विभाग कार्यालय में तैनात एक कर्मचारी के लखनऊ में हुई जांच में कोरोना पॉजीटिव आने की सूचना है। पहले तो उनके संपर्क में आने वाले सभी कर्मचारियों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। इसके साथ ही अब विभाग में कांटेक्ट ट्रेसिंग कराई जायेगी और इसके जांच भी होगी।

- डॉ. मधु गैरोला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
277 लोगों की जांच की गई
वजीरगंज (गोंडा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार और सोमवार को दो दिन में कुल 277 लोगों की जांच की गई है। अधीक्षक सीएचसी डॉ. आशुतोष शुक्ल ने बताया कि एलटी अरुण नायर की टीम द्वारा रैपिड एंटीजेन किट से 91 व आरटीपीसीआर विधि से 49 जांचें की गईं। जिसमें 1 व्यक्ति वजीरगंज ग्राम पंचायत का निवासी व 5 लोग भगोहर के एक ही परिवार के हैं। भगोहर के इसी परिवार के 7 लोग शनिवार को भी कोरोना पाजिटिव मिले थे। सभी को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed