फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   CORONA

कोरोना संक्रमित महिला की मौत, 19 नए केस मिले

Thu, 10 Feb 2022 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
CORONA
फोटो-9 गोंडा के शैल उदय इंटर कालेज में वैक्सीन लगवाते छात्र। (संवाद) - फोटो : GONDA
गोंडा। कोरोना संक्रमण की रफ्तार भले की धीमी हो रही हो, लेकिन संक्रमितों के मरने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को कोरोना संक्रमित महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके साथ ही तीसरी लहर में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 11 पहुंच गई है। वहीं जांच के दौरान 19 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई तथा 30 लोगों का होम आइसोलेशन समाप्त हुआ। स्वास्थ्य विभाग संक्रमितों के परिवार वालो व उनसे मिलने वालों की जांच करवा रहा है।
विज्ञापन

गुरुवार को लगातार दूसरे दिन कोरोना संक्रमण से मौत का सिलसिला जारी रहा। जिले के नारायणपुर निवासी ज्ञानमती (40) की इलाज के दौरान मौत हो गई। ज्ञानमती को चार फरवरी को एससीपीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनकी कोरोना जांच रिर्पोट पॉजिटिव आई। बुधवार को इलाज के दौरान ज्ञानमती की मौत हो गई। वहीं गुरुवार को 19 नए लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई तथा 30 लोगों का होम आइसोलेशन ओवर हुआ।
विज्ञापन

टीकाकरण पर जोर 2.38 लाख किशोरों को लग चुकी वैक्सीन
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण की गति में तेजी लाई जा रही है। 18 साल से अधिक आयु वर्ग वाले शत प्रतिशत लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक देने के बाद स्वास्थ्य विभाग 15 से 18 साल आयुवर्ग वाले किशोरों के टीकाकरण पर जोर दे रहा है। स्कूलों में आने वाले छात्रों को कोरोनारोधी वैक्सीन की पहली खुराक दी जा रही है। अब 2 लाख 38 हजार 888 किशोरों को कोरोनारोधी वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है, जबकि 2 लाख 40 हजार 841 किशोरों को वैक्सीन लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed