फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   CORONA

चुनाव ड्यूटी के बाद मृत 37 कर्मियों के परिजन पाएंगे 11.10 करोड़

Wed, 14 Jul 2021 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
CORONA
गोंडा। कोरोना संकट के बीच पंचायत चुनाव होने से बड़ी संख्या में शिक्षकों और कर्मचारी ड्यूटी के दौरान संक्रमित हो गए थे। चुनाव के दिन तो किसी की मौत नहीं हुई लेकिन एक माह में 37 लोगों की मौत हो गई थी। अमर उजाला ने इसकी खबर प्रमुखता से प्रकाशित किया, जिसके बाद हाईकोर्ट ने भी संज्ञान लेकर रिपोर्ट मांगी थी। जांच में पंचायत चुनाव में ड्यूटी करने से शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अन्य विभागों के कर्मचारियों के मौत की पुष्टि हुई। शासन ने ड्यूटी के दौरान ही मौत पर सहायता देने का आदेश जारी किया तो एक लेखपाल ही पात्रता की सूची में शामिल हो सका। जिससे सहायता भी दे दी गई। अब अन्य लोगों को आर्थिक सहायता का आदेश हुआ है जिससे 37 लोगों को 11 करोड़ 10 लाख की मदद मिलेगी।
विज्ञापन

अमर उजाला ने इसके बाद भी अभियान जारी रखा। शासन ने फैसले में परिवर्तन करते हुए पंचायत चुनाव की ड्यूटी के एक माह में मरने वालों को आर्थिक सहायता देने का आदेश किया और नए सिरे से रिपोर्ट तैयार हुई। जिसमें 37 कर्मियों की सूची भेजी गई। शासन ने सहमति दे दी है और प्रत्येक मृतक के परिजनों को 30 लाख रुपये की मदद देने का आदेश दिया है। शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष अवधेश मणि मिश्र ने कहा कि अमर उजाला ने मुद्दे को उठाया तो कर्मचारियों के परिजनों के साथ न्याय हुआ है। कहा कि शासन से जारी सूची में 9 शिक्षामित्रों को भी शामिल किया गया है। पूरे जिले में 37 कर्मियों को आर्थिक मदद के रूप में 30- 30 लाख रुपये मिलेंगे। इसके लिए प्रक्रिया जल्द ही पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन

मृतक आश्रितों की नियुक्ति में हो रही है ढिलाई
पंचायत चुनाव या ड्यूटी के दौरान मौत हुई हो या फिर किसी अन्य कारणों से कई विभागों की ओर से ढिलाई बरती जा रही है। कुछ विभागों की ओर से तो नियुक्ति मृतक आश्रित के किए गए हैं लेकिन कई विभागों में फाइलें लंबित चल रही है। कर्मचारी संगठनों ने मांग किया है कि कोरोना से मौत मामले में मृतक आश्रितों की नियुक्ति के साथ ही अन्य कारणों से मौतों के मामलों में जल्द से जल्द निर्णय लिया जाए। मामलों को लटकाए रखने से पीड़ित परिवार को आर्थिक संकट के साथ सेवा में देरी का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed