फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Corona Crisis: Vikas Bhawan and Mankapur Block Complex Sealed

कोरोना इम्पैक्ट: विकास भवन और मनकापुर ब्लाक हुआ सील

Fri, 10 Jul 2020 09:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Corona Crisis: Vikas Bhawan and Mankapur Block Complex Sealed
गोंडा में सील हुआ विकास भवन। - फोटो : GONDA
गोंडा। पहले गांव फिर शहर और अब सरकारी दफ्तरों तक पहुंचा कोरोना का अटैक। सरकारी दफ्तरों में कार्यरत सबसे अधिक कर्मचारी मनकापुर ब्लॉक से कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। शुक्रवार को प्रशासन की ओर से कार्रवाई की गई जिसमें गोंडा के मुख्यालय स्थित विकास भवन को भी रविवार तक के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि मनकापुर ब्लाक में एक मनरेगा कोआर्डिनेटर कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद उसके कुछ दिन पूर्व विकास भवन भी आने की सूचना मिली थी। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग की ओर से कार्रवाई की गई और पूूरे विकास भवन को सील कर दिया गया है। गर पालिका की टीम ने शुक्रवार को विकास भवन पहुंचकर सेनीटाइजेशन का कार्य कराया और सभी अफसरों और कर्मचारियों को क्वारंटीन रहने का निर्देश दिया गया है। 48 घंटे तक पूरा विकास भवन सील रहेगा। वैसे भी दो दिनों के लिए सरकार की ओर से लाकडाउन किया गया है। सोमवार की सुबह से फिर से विकास भवन में कामकाज शुरू होंगे।
विज्ञापन

पूरा ब्लॉक हॉटस्पॉट घोषित किया गया
मनकापुर (गोंडा)। ब्लॉक में कार्यरत मनरेगा कोआर्डिनेटर को पॉजिटिव पाए जाने पर शुक्रवार को एसडीएम के अगुवाई में पूरे ब्लॉक को हाटस्पॉट घोषित कर ब्लॉक परिसर को सील कर दिया गया। स्वास्थ्य टीम ने उसके संपर्क में आने वाले लोगों की जानकारी प्राप्त करके उन सभी लोगों को होम क्वारंटीन होने के लिए निर्देश दिया है। ब्लॉक कार्यालय में कार्यरत मनरेगा कोआर्डिनेटर महिला की मंगलवार को सैंपलिंग हुई थी। जिसकी गुरुवार की शाम को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। एसडीएम हीरा लाल ने बताया कि शुक्रवार को संक्रमित महिला कर्मी को लेवल-1 हास्पिटल भेज कर ब्लॉक को हॉटस्पाट घोषित कर दिया गया और सील कर दिया गया है। एसडीएम के मुताविक ब्लॉक के आवासीय कॉलोनी में बीडीओ समेत 12 परिवार है जिसमे 40 सदस्य निवास करते हैं। सभी लोगों का सैंपलिंग करवा कर होम क्वारंटीन रहने का निर्देश दिया गया है। सीएचसी अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि उक्त कर्मी के संपर्क में नारायन पुर, दतौली, मिश्रौलिया, मऊ, महेवा नानकार, अंधियारी गांव के प्रधान व कार्यालय स्टाफ के बीडीओ अजीत कुमार मिश्र, अनिल, रघुवर मिश्रा, शिव शंकर, सुरेश महेश, सुमेर, अर्जुन, रंजना देवी सहित अन्य पैंतीस लोग है। जिन्हें होम क्वारंटीन रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

लखनऊ में कोरोना पॉजिटिव मिला धानेपुर का बुजुर्ग
मुजेहना (गोंडा)। कस्बा धानेपुर में एक 68 वर्षीय वृद्ध की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटवि पाई गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. सुमन मिश्रा ने बताया कि धानेपुर कस्बे का 68 वर्षीय व्यक्ति पहले से ही हृदय संबंधित रोग का इलाज लखनऊ में करा रहा था। जांच में वहीं पर उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। क्योंकि निवासी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुजेहना का है। पीड़ित को कोविड-19 हॉस्पिटल गोंडा में एडमिट कराया गया है। क्योंकि वह व्यक्ति पहले ही लखनऊ में रहकर इलाज करा रहा था इसलिए यहां उसके कांटेक्ट हिस्ट्री ट्रेस करने की कोई आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल टीम ने कपूरपुर में की सैंपलिंग
कुछ दिन पूर्व सांस में तकलीफ होने के चलते कपूरपुर गांव में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। जिसके बाद गांव के लोग सहम गये थे। उसकी कोरोना की जांच भी नहीं हो पाई थी। इससे लोगों में कोरोना फैलने को लेकर डर हो गया था। इसकी सूचना सीएमओ के कंट्रोल रूम को दी गई। जिसके बाद शुक्रवार को नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट ने गांव में जाकर दर्जनों लोगों की सैंपलिंग की है।

कोरोना संक्रमितों की कांटेक्ट डिटेल खंगालकर लोगों को क्वारंटीन करने के साथ ही उनकी सैंपलिंग भी कराई जा रही है। जिले के सभी ब्लाकों में लोगों को निर्देश दिये गये हैं कि कोरोना पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आये क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बनाकर उसका सर्वे कराया जाये और सैंपलिंग भी कराई जाये। -डॉ. मधु गैरोला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed