फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   coopretive election gonda

Gonda News: 14 सहकारी संघों पर सभापति, उपसभापति निर्विरोध

Fri, 31 Mar 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 31 Mar 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
coopretive election gonda
सहकारी संघ के विजयी हुए लोग।
गोंडा। जिले में 14 सहकारी संघ (ब्लाॅक यूनियन) के सभापति व उपसभापति का निर्वाचन निर्विरोध संपन्न हुआ। दो संघों पर मतदाता सूची में त्रुटि के चलते चुनाव नहीं हो पाया। शुक्रवार को चुनाव को लेकर ब्लाॅकों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। सुबह से ही गहमा गहमी का माहौल रहा, लेकिन शाम चार बजे तक सभी संघों पर प्रत्येक पद के लिए एक-एक नामांकन ही हुआ। जिससे सभापति व उपसभापति का निर्विरोध निर्वाचन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति वजीरगंज सहकारी के निर्वाचन अधिकारी कृष्ण कुमार तिवारी ने बताया कि आत्म प्रकाश सिंह उर्फ पंकज सिंह सभापति व अनीता सिंह उपसभापति के पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुई। मसकनवा के निर्वाचन अधिकारी इंद्रदेव शुक्ल के अनुसार अवधेश सिंह उर्फ राजन को सभापति व जितेंद्रनाथ पांडेय उपसभापति चुना गया। इसी प्रकार बभनान में यशवंत सिंह सभापति व राम चंदर वर्मा उपसभापति बने। गौरवा खुर्द में प्राची सिंह सभापति व कैलाशनाथ उपसभापति बने। खरगूपुर में सूर्यनारायण शुक्ल सभापति व आरती कश्यप उपसभापति चुनी गईं।
विज्ञापन

रुपईडीह में सीमा तिवारी सभापति व विवेक कौशल उपसभापति, बनगाई में गीता देवी सभापति व शारदा मिश्रा उपसभापति, उमरी बेगमगंज अजय कुमार सिंह सभापित व उमाशंकर सिंह उपसभापति, रामापुर में शेषनारायन सभापति व अमर प्रसाद शुक्ल उपसभापति बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार अल्लीपुर में रामप्रकाश वर्मा सभापति व सूर्यभान उपसभापति, नवाबगंज में करुणाकर सिंह सभापति व सुभाष सिंह उपसभापति, असरफपुर में उदय प्रताप सिंह सभापति व संतोष मिश्र उपसभापति बनें। खोरहंसा में अनिल कुमार सभापति व सरोज उपसभापति तथा बनगांव में श्री नारायण पांडेय सभापति व रीता देवा उपसभापति बनें।

दो संघों पर नहीं हुआ चुनाव
बेलसर के सहकारी संघ रगड़गंज व करनैलगंज के कंजेमऊ में चुनाव नहीं हो सका। सहायक निबंधक सहकारिता अशोक कुमार मौर्य ने बताया कि इन संघों पर मतदाता सूची में त्रुटि व कोरम न पूरा होने के कारण चुनाव नहीं हुआ। इसके लिए अगली तिथि निर्धारित की जाएगी।

मसकनवा पर संघ चुनाव में भाजपा पदाधिकारियों की जीत पर क्षेत्रीय विधायक प्रभात वर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेश नारायन तिवारी, जिला उपाध्यक्ष मनीष सिंह, श्रवण शुक्ला, प्रधान संघ अध्यक्ष भूपेश मिश्रा, रिंकू सिंह, राममूर्ति वर्मा, वेद प्रकाश शुक्ला, सोनू पांडेय ने खुशी जताई।


कटरा बाजार में प्रमुख प्रतिनिधि भवानी भीख शुक्ल, प्रधान राजेश तिवारी, प्रधान प्रतिनिधि सत्यजीत पांडेय, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि शिव भगवान शुक्ल, सुरेंद्र नाथ तिवारी आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed