{"_id":"681a4a1c928ed7d1540ab9f6","slug":"convent-school-running-under-the-guise-of-madrasa-gonda-news-c-100-1-gon1003-137212-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मदरसा की आड़ में चल रहा काॅन्वेंट स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मदरसा की आड़ में चल रहा काॅन्वेंट स्कूल
Tue, 06 May 2025 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 06 May 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
कटरा बाजार क्षेत्र में विद्यालय की जांच करते डीआईओएस डॉ. रामचंद्र। स्रोत: विभाग
माधोपुर/गोंडा। जिले में मदरसा की आड़ में काॅन्वेंट स्कूल संचालित हो रहा है। कई विद्यालयों में भी बिना मान्यता के ही हाईस्कूल व इंटर की कक्षाएं चल रही हैं। इसका खुलासा मंगलवार को डीआईओएस के निरीक्षण के दौरान हुआ। मदरसा व विद्यालयाें के संचालक मान्यता का कोई कागज नहीं दिखा सके। डीआईओएस की ओर से नोटिस जारी किया गया है।
डीआईओएस डॉ. रामचंद्र ने मंगलवार को कटरा बाजार के मदरसा हिंद दारुल उलूम, मां वीणा वादिनी शिक्षण संस्थान सेलहरी मंडप, सावित्री सिंह शिक्षण संस्थान माधवपुर, नंदकिशोर चिल्ड्रेन एकेडमी दुबहा बाजार, एजीएम पब्लिक स्कूल सेहरिया कला और सरस्वती ज्ञान मंदिर सेहरिया कला का निरीक्षण किया। इस दौरान संचालक कक्षाओं के संचालन व मान्यता के दस्तावेज नहीं दिखा सके।
डीआईओएस ने बताया कि निरीक्षण के दौरान चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। मदरसा बोर्ड से मान्यता का दावा कर काॅन्वेंट स्कूल संचालित किए जा रहे हैं। बिना मान्यता के विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है। हाईस्कूल व इंटर की कक्षाएं चल रही हैं। डीआईओएस ने बताया कि विद्यालय के प्रबंधक से मान्यता व मानक के अनुसार अभिलेख उपलब्ध कराने के लिए नोटिस जारी किया गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर माध्यमिक शिक्षा अधिनियम की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बैठक में आए मगर नहीं सौंपे दस्वावेज
जिला शुल्क नियामक समिति की मंगलवार को बैठक हुई मगर प्रशासन को स्कूल संचालकों की मनमानी रोकने के लिए सत्र के एक महीने बाद भी कोई उपाय नहीं सूझ रहा है। आलम यह है कि डीआईओएस की ओर से मांगे गए दस्तावेज विद्यालयों के संचालक नहीं दे रहे हैं। जबकि दो बार नोटिस जारी किया जा चुका है। कई नामचीन बड़े विद्यालय अपने रसूख का इस्तेमाल कर रहे हैं। डीआईओएस डॉ. रामचंद्र का कहना है कि सभी संचालकों को शासन स्तर से निर्धारित मानकों का अनुपालन करना होगा। संंबंधित को नोटिस जारी किया जाएगा।