फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Controversy over posts on social media, stone pelting

सोशल मीडिया पर पोस्ट को लेकर विवाद, पथराव

Mon, 10 Oct 2022 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Controversy over posts on social media, stone pelting
गोंडा। खरगूपुर नगर पंचायत के एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर संप्रदाय विशेष को लेकर पोस्ट करने पर सोमवार रात बवाल हो गया। संप्रदाय विशेष के सैकड़ों लोगों ने उसका घेरकर नारेबाजी करते हुए पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने किसी तरह लोगों को खदेड़कर स्थिति संभाली। एहतियात के तौर पर मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

चौक बाजार में टिक्की व चाउमीन की दुकान लगाने वाले रिक्की मोदनवाल ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की थी। इससे नाराज संप्रदाय विशेष के सैकड़ों लोगों ने सोमवार रात रिक्की के घर पर हमला बोल दिया। नारेबाजी करते हुए पथराव के साथ बोतलों से हमला करने लगे।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अभिषेक सिंह व अन्य पुलिसकर्मियों ने किसी तरह लोगों को खदेड़कर स्थिति संभाली। विवाद की सूचना पर एसडीएम बीके सिंह व सीओ लक्ष्मीकांत गौतम भी मौके पर पहुंचे। देर रात एएसपी शिवराज भी वहां पहुंचे। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर धार्मिक पोस्ट को लेकर विवाद हुआ है। स्थित नियंत्रण में है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed