{"_id":"68fa6a603b5ead79ea09cb8c","slug":"contractor-and-daughter-in-law-killed-in-accident-three-children-injured-gonda-news-c-100-1-slko1026-145903-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: हादसे में ठेकेदार व बहू की मौत, तीन बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: हादसे में ठेकेदार व बहू की मौत, तीन बच्चे घायल
Thu, 23 Oct 2025 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 23 Oct 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
इटियाथोक/गोंडा। गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर गिलौली बाजार के पास बृहस्पतिवार दोपहर यात्रियों से भरी रोडवेज बस व कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बलरामपुर शहर के पूरब टोला निवासी ठेकेदार नीरज श्रीवास्तव (40) और उनके चचेरे छोटे भाई अवनीश की पत्नी आंचल उर्फ हिना (35) की मौत हो गई। वहीं, तीन बच्चे घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखचे उड़ गए। वहीं, बस सड़क किनारे लगे खंभे को तोड़ते हुए धान के खेत में चली गई। हालांकि बस के सभी यात्री सुरक्षित हैं।
मृतक के रिश्तेदार बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि नीरज की बड़ी बेटी पीहू (7) अयोध्या में अपनी बुआ के घर में थी। नीरज बृहस्पतिवार को बेटी को लाने और रामलला के दर्शन के लिए अपनी पत्नी रूषी, बेटे अयांश (3), चचेरे अवनीश की पत्नी आंचल उर्फ हिना, उनके दो बेटों ओमी (12) व बीनू उर्फ डुग्गू (3) के साथ कार से अयोध्या जा रहे थे। रास्ते में गिलौली बाजार के पास गोेंडा से बलरामपुर जा रही आलमबाग डिपो की रोडवेज बस से कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में नीरज व हिना की मौके पर ही मौत हो गई और तीनों बच्चे घायल हो गए। रूषी को चोट नहीं आई है।
हादसा होते ही चीखपुकार मच गई। बस के चालक व परिचालक मौके से भाग गए। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में पुलिस भी पहुंच गई और कार के शीशे तोड़कर घायल बच्चों को निकालकर शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि नीरज के बड़े पिता के बेटे संजीव श्रीवास्तव की तहरीर पर रोडवेज बस व चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सीओ सदर शिल्पा वर्मा ने बताया कि हर पहलू की जांच की जा रही है। मृतकों के परिजनों से बात की गई है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है।
नीरज के बगल में बैठीं रूषी को चोट तक न आई
इटियाथोक। गिलौली बाजार में बृहस्पतिवार दोपहर हादसे के बाद पुलिसकर्मी कार में फंसे बच्चों को निकालने का प्रयास कर रहे थे। बच्चे अंदर से कराह रहे थे। कार का गेट खुल नहीं रहा था। शीशे तोड़कर पीछे बैठे बच्चों को निकालकर एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। इस दौरान दरोगा धर्मराज शर्मा के हाथ में चोट आ गई। बस से टक्कर इतनी भीषण थी कि कार की ड्राइविंग सीट पर बैठे नीरज और उनके पीछे की सीट पर बैठीं आंचल उर्फ हिना की मौके पर ही जान चली गई। नीरज के बगल की सीट पर बैठीं पत्नी रूषी को चोट तक नहीं आई। मगर हादसे में पति व आंचल को खून से लथपथ देख वह बदहवास हो गईं। पुलिसकर्मियों ने बच्चों को निकालने के बाद कार के गेट तोड़कर दोनों शव निकाले। पुलिस आशंका जता रही है कि कार का एयरबैग पूरी तरह से नहीं खुला था।
तेज थी बस की रफ्तार
लखनऊ से बलरामपुर जा रही बस यात्रियों से भरी थी। बलरामपुर के एक यात्री ने जानकारी दी कि बस की रफ्तार अधिक थी। तेज झटका लगने के बाद बस सड़क किनारे धान के खेत में उतरी तो यात्रियों में अफरातफरी मच गई, लेकिन हादसा कैसे हुआ? इसकी जानकारी नहीं हो सकी।
...तो हो सकता था बड़ा हादसा
कार से टकराने के बाद इस सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकराकर खेत में उतरी थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि उस समय विद्युत आपूर्ति बंद थी। ग्रामीण राम प्रसाद, अमिरका व भवानी का कहना है कि यदि बिजली आपूर्ति चालू होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।