फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Contact established with 192 senior citizens under a special community policing campaign.

Gonda News: विशेष कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत 192 वरिष्ठ नागरिकों से संपर्क

Mon, 22 Jun 2026 09:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 22 Jun 2026 09:24 PM IST
विज्ञापन
Contact established with 192 senior citizens under a special community policing campaign.
गोंडा। वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, सम्मान और सहायता सुनिश्चित करने के लिए गोंडा पुलिस ने विशेष कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान शुरू किया है। सोमवार सुबह आवास विकास कॉलोनी में सेवानिवृत्त रेलकर्मी अशोक कुमार के घर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उनका हालचाल जाना। सुरक्षा संबंधी जानकारी दी।
विज्ञापन

यह अभियान अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन के निर्देश पर चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस टीमें 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के घर पहुंचकर उनकी कुशलक्षेम, समस्याएं, जरूरतें और सुरक्षा संबंधी चिंताओं की जानकारी ले रही हैं।
विज्ञापन

साथ ही वरिष्ठ नागरिकों का विशेष रजिस्टर तैयार किया जा रहा है, जिसमें नाम, पता, मोबाइल नंबर, आयु, स्वास्थ्य स्थिति और सामाजिक परिस्थितियों से जुड़ी जानकारी दर्ज की जा रही है। सोमवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 192 वरिष्ठ नागरिकों से संपर्क किया गया। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने थाना प्रभारियों और सीपीयू टीमों को नियमित संवाद एवं संवेदनशील व्यवहार के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed