{"_id":"666c9e6038ded1bf600c9797","slug":"consumers-distressed-due-to-power-cut-in-summer-gonda-news-c-100-1-gon1003-118593-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: गर्मी में बिजली कटौती से उपभोक्ता बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: गर्मी में बिजली कटौती से उपभोक्ता बेहाल
Sat, 15 Jun 2024 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 15 Jun 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। जिले में प्रचंड गर्मी के चलते शुक्रवार को लू के थपेड़ों ने लोगों को घर में दुबकने पर मजबूर किया। वहीं रात-दिन लगातार बिजली कटौती और ट्रिपिंग से उपभोक्ता बेहाल हैं। जबकि देवीपाटन जोन में 800 मेगावाट बिजली की खपत के साथ सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। देवीपाटन जोन के मुख्य अभियंता दीपक अग्रवाल ने बताया कि गोंडा, बलरामपुर, बहराइच और श्रावस्ती जिले में रोजाना 125 लाख यूनिट बिजली की खपत हो रही है।
शहर के जानकीनगर और इंदिरा आवास कॉलोनी समेत ग्रामीण क्षेत्रों में बृहस्पतिवार की रात और शुक्रवार को बिजली कटौती से लोग परेशान रहे। जहां रात में गर्मी से राहत के लिए लोग घरों से बाहर या छत पर रहे। वहीं, दिन की तपिश ने लोगों को झुलसने पर मजबूर किया। बचाव के लिए लोगों ने घर में ही रहना मुनासिब समझा। इंजीनियरों का दावा है कि सुचारू बिजली आपूर्ति के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। खपत के हिसाब से आपूर्ति के लिए जरूरी प्रबंध किए गए हैं। उपभोक्ताओं की शिकायतों का समाधान कराया जा रहा है।
मुख्य अभियंता दीपक अग्रवाल ने बताया कि राजस्व वसूली के मामले में टॉप 10 फिसड्डी डिवीजन में से सात देवीपाटन जोन के हैं। इसमें तुलसीपुर, गोंडा द्वितीय (नवाबगंज), करनैलगंज, श्रावस्ती, कैसरगंज, मनकापुर और नानपारा डिवीजन शामिल हैं। इसको लेकर एमडी की ओर से नाराजगी जताई गई है। साथ ही कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती में प्रवर्तन दल को चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं।