फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Construction of overbridges of two railway crossings will be completed soon

Gonda News: दो रेलवे क्राॅसिंग के ओवरब्रिज का निर्माण जल्द होगा पूरा

Wed, 07 Aug 2024 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 07 Aug 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Construction of overbridges of two railway crossings will be completed soon
गोंडा। जिले के रेलवे क्रॉसिंग पर बनने वाले दोनों ओवरब्रिज का निर्माण जल्द ही पूरा होगा। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने निर्माणाधीन महादेवा व सोनी गुमटी रेलवे क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज का बुधवार को निरीक्षण किया। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य समय से पूरा कराएं।
विज्ञापन

शहर से कटराबाजार मार्ग पर स्थित महादेवा रेलवे क्रॉसिंग पर 61.71 करोड़ से ओवरब्रिज का निर्माण हो रहा है। सेतु निगम ने अपने हिस्से का कार्य पूरा कर लिया है। अब रेलवे लाइन के भाग का कार्य रेलवे को कराना है, जिसका कार्य भी शुरू हो गया है। डीएम ने कहा कि सभी विभाग आपस में समन्वय स्थापित कर ओवरब्रिज का निर्माण पूरा कराएं। इसी तरह सोनी गुमटी में ओवरब्रिज का निर्माण 61.72 करोड़ की लागत से बन रहा है। डीएम ने ओवरब्रिज के निर्माण के साथ ही आसपास की सड़कों को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि सभी कार्य पूरा कराएं। उन्होंने विभागों से कार्य रिपोर्ट भी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed