{"_id":"6aa5905599fbbb788203f250","slug":"construction-of-incomplete-roads-to-be-completed-at-a-cost-of-345-crore-gonda-news-c-100-1-gon1003-165961-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 3.45 करोड़ से पूरा होगा अधूरी सड़कों का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 3.45 करोड़ से पूरा होगा अधूरी सड़कों का निर्माण
Sat, 12 Sep 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 12 Sep 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। अधूरे और निर्माणाधीन सड़क कार्यों को रफ्तार देने के लिए शासन ने मंडल के तीन जिलों को 3.45 करोड़ रुपये जारी किए हैं। गोंडा को 64.72 लाख, बलरामपुर को 1.90 करोड़ और बहराइच को 90.86 लाख रुपये मिले हैं। धनराशि स्वीकृत कार्यों को पूरा कराने में खर्च होगी।
गोंडा में प्रधानमंत्री सड़क से भुडवा होते हुए खमरिया संपर्क मार्ग के लिए 1.28 लाख, घारीघाट-कुट्टी संपर्क मार्ग की विशेष मरम्मत के लिए 25.67 लाख और बभनान-परसा उदयकर मार्ग से प्राथमिक विद्यालय चंदारती तक संपर्क मार्ग के लिए 37.77 लाख रुपये जारी हुए हैं। बलरामपुर में चौकाखुर्द-पासीपुरवा संपर्क मार्ग के लिए 56.13 लाख और गुमड़ी-भैसहवा मार्ग के लिए 49.78 लाख रुपये शामिल हैं। तीन अन्य कार्यों के लिए 11.77 लाख, 34.91 लाख और 37.41 लाख रुपये जारी हुए हैं। बहराइच में इकौना-विशेश्वरगंज-मनीटांड़ से खानपुर मलौह मार्ग के लिए 36.56 लाख, हरदाही मार्ग की विशेष मरम्मत के लिए 23.32 लाख और हरिराजपुर संपर्क मार्ग के लिए 30.98 लाख रुपये शामिल हैं। अधीक्षण अभियंता योगेंद्र सिंह ने बताया कि धनराशि का उपयोग स्वीकृत सड़क कार्यों को पूरा कराने में किया जाएगा। (संवाद)