फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Congress's path is unclear: Brij Bhushan

कांग्रेस का रास्ता स्पष्ट नहीं : बृजभूषण

Thu, 20 Aug 2026 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 20 Aug 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Congress's path is unclear: Brij Bhushan
गोंडा। पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बृहस्पतिवार दोपहर नवाबगंज के विश्नोहरपुर स्थित आवास पर जनसुनवाई की। गोंडा समेत आसपास के जिलों से पहुंचे लोगों ने उन्हें समस्याएं बताईं। पूर्व सांसद ने संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात कर समस्याओं का समाधान करने को कहा।
विज्ञापन

जनसुनवाई के बाद मीडिया से बातचीत में बृजभूषण ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि वर्ष 1949 में रामलला की मूर्ति रखने के समय कांग्रेस की सरकार थी। मंदिर का ताला भी कांग्रेस के शासनकाल में खुला।
विज्ञापन

राजीव गांधी के समय मंदिर के शिलान्यास की शुरुआत हुई थी। ऐसे में अब कांग्रेस को यह स्पष्ट करना चाहिए कि जिस मंदिर की शुरुआत और पूजा की प्रक्रिया उसके शासनकाल में हुई, बाद में उसी का विरोध क्यों किया गया। कहा कि कांग्रेस का रास्ता स्पष्ट नहीं है और वह गंभीर मुद्दों पर ऐसा रुख अपनाती है, जिससे बहुसंख्यक समाज को ठेस पहुंचती है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed