फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Congressmen took out a march in support of farmers

किसानों के समर्थन में कांग्रेसियों ने निकाली पदयात्रा

Mon, 28 Dec 2020 09:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 09:17 PM IST
विज्ञापन
Congressmen took out a march in support of farmers
बाबागंज (गोंडा)। कांग्रेस स्थापना दिवस पर देश के किसानों के सम्मान में प्रदेशीय एवं जनपद कमेटी के आह्वान पर किसान पदयात्रा का आयोजन मेहनवन विधानसभा स्थित उज्जैनी कला के डायमंड जनसंपर्क कार्यालय से शुरू किया गया।
विज्ञापन

जिसका नेतृत्व अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन हाजी जैनुल आब्दीन खां व जिला महामंत्री दिलीप शुक्ला ने किया। पदयात्रा सावल पुरवा, देवडहवा होते हुए याकूब गंज बाजार पहुंची। पदयात्रा के माध्यम से किसान विरोधी सरकार की नीतियों को उजागर करने का प्रयास किया गया। इस दौरान कई जगह नुक्कड़ सभाएं भी की गई। जिसकी अध्यक्षता उपाध्यक्ष अरविंद सिंह ने किया।
विज्ञापन

सभा को संबोधित करते हुए पार्टी जिलाध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि केंद्र की सरकार आंदोलनकारी किसानों से उन्हें डराने धमकाने का कार्य कर रही है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने सरकार से सभी कृषि उपकरण पर टैक्स फ्री करने एवं गन्ना का मूल प्रति क्विंटल 400 रुपये करने के साथ ही गांव-गांव में गोशाला का निर्माण कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला सचिव बब्बन पांडे, बेला प्रताप, अली अहमद खान, राम तेज पासवान, रोज अली, मोहम्मद सदीक, ह्ग्नू प्रसाद, मोहम्मद इलयास, राधेश्याम वर्मा, एसपी यादव, उस्मान खान, महेश मौर्या, आज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed