फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   congressman celebrated rahul's birthday

कांग्रेसियों ने मनाया राहुल का जन्मदिन

Fri, 19 Jun 2015 11:36 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 19 Jun 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। जिला महासचिव शैलेन्द्र सिंह शीलू के आवास पर केक काटा गया और उनके दीर्घायु होने की कामना भी की गई। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को केक खिलाकर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के जन्मदिन की बधाई दी। जिला महासचिव के आवास पर शुक्रवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि जिस प्रकार राहुल गांधी किसान, मजदूर व आम आदमी की समस्याओं के लिए सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष कर रहे हैं उसी तरह हम लोगों को भी क्षेत्रीय जनसमस्याओं के खिलाफ संघर्ष करना होगा। जिला महासचिव शैलेन्द्र सिंह शीलू व जिला प्रवक्ता डा. पंकज गुप्ता ने कहा कि राहुल गांधी ने किसानों व मजदूरों के लिए जो संघर्ष शुरू किया है उसे अंजाम तक पहुंचाना हम कार्यकर्ताओं का नैतिक कर्तव्य है। हम सभी लोग यह संकल्प लें कि जन समस्याओं के खिलाफ हर स्तर पर संघर्ष करने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष शफीक अख्तर, राम कुमार गुप्ता, विकास सिंह विक्की, शिवलाल, धर्मेन्द्र सिंह, मारकंडेय मिश्र सहित तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed